ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

चुनाव 2024: भारतीय अमेरिकी के घर पहुंचे राष्ट्रपति बाइडेन, नोटों की हुई बरसात!

इस साल चुनावी अभियान में यह पहला मौका था, जब राष्ट्रपति बाइडेन ने किसी भारतीय-अमेरिकी द्वारा आयोजित फंड रेज़र कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

विनोद खोसला के आवास पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते राष्ट्रपति बाइडेन। / तस्वीर साभार सोशल मीडिया

अमेरिका में चुनावी गहमागहमी के बीच राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रमुख भारतीय-अमेरिकी अरबपति और वेंचर कैपिटलिस्ट विनोद खोसला के घर पर आयोजित फंड रेजिंग कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता के चुनावी अभियान के लिए 15 लाख डॉलर से अधिक की रकम जुटाई गई। 

सन माइक्रोसिस्टम्स के सह संस्थापक और खोसला वेंचर्स के संस्थापक विनोद खोसला के सिलिकॉन वैली स्थित आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम के लिए 6,600 डॉलर से 1,00,000 डॉलर तक की टिकट रखी गई थी।



इस साल चुनावी अभियान में यह पहला मौका था, जब राष्ट्रपति बाइडेन ने किसी भारतीय-अमेरिकी द्वारा आयोजित फंड रेज़र कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान सिलिकॉन वैली के कई नामचीन भारतीय-अमेरिकी भी मौजूद थे। इनके अलावा डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी की राष्ट्रीय वित्त समिति के सदस्य अजय भुटोरिया और राष्ट्रपति के भाषण लेखक विनय रेड्डी समेत व्हाइट हाउस के कई वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

करीब 15 मिनट तक अपने संबोधन में राष्ट्रपति बाइडन ने इमिग्रेशन और महिलाओं अधिकारों पर फोकस किया। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति और अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रम्प पर चुटीले अंदाज में वार भी किए। 

बाइडन ने कहा कि अमेरिका विदेशियों से नफरत करने वाला देश नहीं है। इस बार उन्होंने भारत और जापान का जिक्र नहीं किया जैसा कि एक हफ्ते पहले वाशिंगटन डीसी में चंदा अभियान में उन्होंने विवादित टिप्पणी कर दी थी।

समारोह में मेजबान खोसला दंपती ने राष्ट्रपति बाइडेन का परिचय किया। राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में खोसला दंपती विनोद व नीरू और पूरे परिवार को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि हमें अपने शानदार घर में आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद। 

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in