ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

भरतनाट्यम डांसर यमुना श्रीनिधि का टेक्सास के कन्नप्पन आर्ट म्यूज़ियम में सम्मान

भारतीय कला एवं संस्कृति के संरक्षण के लिए समर्पित इस म्यूज़ियम का 2017 में पियरलैंड के मेयर टॉम रीड* द्वारा उद्घाटन किया गया था।

यमुना श्रीनिधि भारतीय शास्त्रीय नृत्य के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं। / courtesy image

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगना यमुना श्रीनिधि ने टेक्सास के कन्नप्पन आर्ट म्यूज़ियम का दौरा किया जहां म्यूज़ियम के संस्थापक सैम कन्नप्पन ने उनका भव्य स्वागत किया। 

भारतीय कला एवं संस्कृति के संरक्षण के लिए समर्पित इस म्यूज़ियम का 2017 में पियरलैंड के मेयर टॉम रीड* द्वारा उद्घाटन किया गया था। इसमें 100 से अधिक सांस्कृतिक कलाकृतियां हैं जो भारतीय शास्त्रीय नृत्य, मूर्तिकला और लोक कलाओं की समृद्ध परंपरा को संजोए हुए हैं।  

यमुना श्रीनिधि भारतीय शास्त्रीय नृत्य के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं। अब तक 1000 से अधिक प्रस्तुतियां दे चुकीं श्रीनिधि ने अमेरिका में 1,500 से अधिक स्टूडेंट्स को प्रशिक्षित किया है। 

उनके योगदान को देखते हुए उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। इनमें 2022 में ‘कर्नाटक कनमणि राज्य पुरस्कार और भारत के प्रधानमंत्री द्वारा नाट्य कोविद राष्ट्रीय पुरस्कार प्रमुख हैं। 

उनकी प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहा गया है। उन्हें सुगर्लैंड, टेक्सास और पासाडेना, कैलिफ़ोर्निया में डिस्टिंग्विश्ड आर्टिस्ट अवॉर्ड से नवाज़ा जा चुका है। मैक्सिको में सैंटाकैटरिना, के मेयर ने उन्हें मानद नृत्य डिप्लोमा प्रदान किया है।

श्रीनिधि ने हाल ही में अपनी लेटेस्ट कोरियोग्राफ़ी ध्यान के माध्यम से शास्त्रीय नृत्य और मानसिक स्वास्थ्य के गहरे संबंध को दर्शाया है। इस प्रस्तुति को NIMHANS अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में विशेष सराहना मिली थी। इसका आयोजन बेंगलुरु में पिछले साल नवंबर में किया गया था।

नृत्य के अलावा श्रीनिधि का कन्नड़ फ़िल्म और टेलीविज़न जगत में भी उल्लेखनीय योगदान है। उन्होंने 49 कन्नड़ फ़िल्मों के अलावा कई तेलुगु और तमिल प्रोडक्शन्स में भी काम किया है। कन्नड़ टीवी इंडस्ट्री में भी वे एक जाना-माना नाम हैं जहां उन्होंने 18 टीवी धारावाहिकों और 2 वेब सीरीज़ में मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। 

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in