ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

'धुरंधर : द रिवेंज' की रिलीज के बाद चर्चा में माफिया अतीक, रीक्रिएट किया सीन

फिल्म में कई ऐसे खुलासे किए गए हैं कि देखकर मन में कई सवाल जन्म ले रहे हैं, और सोशल मीडिया पर यूजर्स का हाल भी कुछ ऐसा है कि धुरंधर के दूसरे पार्ट में बाहुबली नेता अतीक अहमद जैसे दिखने वाले किरदार को देखकर सोचने पर मजबूर हो गए हैं।

फिल्म का एक दृश्य... / X/@JyotiDevSpeaks

बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' रिलीज के साथ सोशल मीडिया पर छा चुकी है। फिल्म में कई ऐसे खुलासे किए गए हैं कि देखकर मन में कई सवाल जन्म ले रहे हैं, और सोशल मीडिया पर यूजर्स का हाल भी कुछ ऐसा है कि धुरंधर के दूसरे पार्ट में बाहुबली नेता अतीक अहमद जैसे दिखने वाले किरदार को देखकर सोचने पर मजबूर हो गए हैं। यूजर्स का फिल्म देखकर कहना है कि केंद्र सरकार के नोटबंदी का फैसला बिल्कुल सही था।

गुरुवार को रिलीज के बाद फिल्म से जुड़े कई सीन्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा अतीक अहमद को लेकर हो रही है। अतीक अहमद जैसे दिखने वाले किरदार को फिल्म में जगह मिली है। फिल्म में सीधे तौर पर अतीक अहमद का नाम नहीं लिया गया है, लेकिन आतिफ अहमद के किरदार को फैंस अतीक अहमद ही बता रहे हैं। किरदार का लुक और फिल्माई गई कहानी दोनों ही अतीक अहमद की जिंदगी से मिलते हैं।

यह भी पढ़ें: फिल्म 'धुरंधर' के लोकेशन मैनेजर के खिलाफ FIR

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि इस हिसाब से नोटबंदी का फैसला बिल्कुल सही था क्योंकि अतीक अहमद के तार पाकिस्तान से जुड़े थे। कुछ यूजर्स फिल्म को देखने के बाद यूपी की कानून व्यवस्था पर भी सवाल कर रहे हैं कि कैसे प्रदेश में इतने बड़े स्तर पर हथियारों और नकली नोटों की सप्लाई की जा रही है। कुछ यूजर्स फिल्म को प्रोपेगेंडा बता रहे हैं। 

गौर करने वाली बात यह है कि वायरल क्लिप्स में आतिफ अहमद के किरदार की मौत भी उसी तरह होती है, जैसे अतीक अहमद की हुई थी। वायरल क्लिप में आतिफ अहमद मेडिकल जांच पर जाने की बात करता है और मीडिया से कहता है कि उन्हें उनके बेटे के जनाजे में जाने की अनुमति नहीं मिली और फिर अंधाधुंध फायरिंग होने लगती है। 

फिल्म में आतिफ अहमद और मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) के बीच गहरे रिश्ते दिखाए गए हैं, जो नकली नोट और हथियार सप्लाई करता है। आतिफ नोटबंदी की घोषणा पर मेजर इकबाल से बात करता है। 

अन्य खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें न्यू इंडिया अब्रॉड


 

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in