ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

शिकागो के वार्षिक होली उत्सव ने समुदाय को किया एकजुट

शिकागो के मेयर जॉनसन ने कहा कि होली का त्योहार हम सब लोगों को इस बात की याद दिलाता है कि अच्छाई हमेशा बुराई पर विजय पाती है और जो ताकतें हमें विभाजित करना चाहती हैं वे ध्यान रखें कि ऐसी कोई गलती न करें जिससे समुदाय में रेखाएं खिंचें।

 उत्सव में पूरे शहर और बाहर से आये प्रतिभागियों ने भाग लिया।  उत्सव में पूरे शहर और बाहर से आये प्रतिभागियों ने भाग लिया। / Image : NIA

पिछले दिनों भारत सहित दुनियाभर में रंगों के त्योहार होली की धूम रही। इसी क्रम में कॉमएड, नेवी पियर और शिकागो सिस्टर सिटीज इंटरनेशनल की दिल्ली समिति के सहयोग से शिकागो में होली का एक जीवंत उत्सव मनाया गया। इस उत्सव में पूरे शहर और बाहर से आये प्रतिभागियों ने भाग लिया। 

दिल्ली समिति की अध्यक्ष और स्पैन टेक, इंक. की अध्यक्ष एवं सीईओ स्मिता एन. शाह ने सांस्कृतिक आदान-प्रदान और सामुदायिक एकजुटता को बढ़ावा देने में इस कार्यक्रम के महत्व को रेखांकित करते हुए उत्सव का हिस्सा बनने पर सम्मान और गर्व की गहरी भावना व्यक्त की।

मेयर ब्रैंडन जॉनसन ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे शिकागो की विविधता और समावेशिता की समृद्ध शृंखला का प्रमाण बताया। एओन ग्रैंड बॉलरूम और नेवी पियर बीयर गार्डन की पृष्ठभूमि में मनाए गये इस उत्सव ने लोगों को रंग, संगीत और खानपान का अनूठा अहसास कराया। 

शिकागो के मेयर जॉनसन ने कहा कि होली का त्योहार हम सब लोगों को इस बात की याद दिलाता है कि अच्छाई हमेशा बुराई पर विजय पाती है और जो ताकतें हमें विभाजित करना चाहती हैं वे ध्यान रखें कि ऐसी कोई गलती न करें जिससे समुदाय में रेखाएं खिंचें। यह शिकागो में नहीं चलने वाला क्योंकि यहां काला, गोरा, सफ़ेद, एशियाई, युवा-पुराना,   अमीर और गरीब सब हैं। इस विविधता के कारण ही हम दुनिया के सबसे महान शहर हैं।

मेयर ने कहा कि शिकागो का सकारात्मक प्रभाव दुनिया भर में महसूस किया जाता है। शिकागो सिस्टर सिटीज इंटरनेशनल की कड़ी मेहनत और स्मिता (शाह) जैसे हमारी समिति के सदस्यों के स्वयंसेवी कार्यों के लिए धन्यवाद जो हमारे शहर के साथ ही कूटनीति और हमारे लोकतंत्र को लेकर इतने जुनूनी हैं। 

भारतीय काउंसिल जनरल सोमनाथ घोष ने आयोजन की विकास-यात्रा और महत्व प्रकाश डालते हुए और शहर के विविध समुदायों को गले लगाने वाले समावेशी वातावरण को बढ़ावा देने के लिए मेयर जॉनसन के प्रति आभार व्यक्त किया। घोष ने कहा कि हमारे पास (यहां) लगभग 260,000 भारतीय, भारतीय अमेरिकी, भारतीय मूल के लोग हैं। इसलिए इसे उनके लिए एक शानदार रहने का ठिकाना बनाने और हर साल होली की मेजबानी करने के लिए धन्यवाद...मेयर। 
 

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?