ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

राजदूत अनिल राय ने किया मीडिया ब्रीफिंग का नेतृत्व, दी FTA, ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी

इथियोपिया में भारत के दूत और अफ्रीकी संघ में स्थायी प्रतिनिधि, राजदूत अनिल राय ने 8 मई को एक उच्च स्तरीय मीडिया ब्रीफिंग का नेतृत्व किया, जिसमें भारत की नवीनतम आर्थिक और सुरक्षा उपलब्धियों के बारे में बात की गई।

  राजदूत अनिल राय राजदूत अनिल राय / Courtesy Photo

इथियोपिया में भारत के दूत और अफ्रीकी संघ में स्थायी प्रतिनिधि, राजदूत अनिल राय ने 8 मई को एक उच्च स्तरीय मीडिया ब्रीफिंग का नेतृत्व किया, जिसमें भारत की नवीनतम आर्थिक और सुरक्षा उपलब्धियों के बारे में बात की गई।

विदेशी मीडिया, रणनीतिक विश्लेषकों और प्रवासी भारतीय नेताओं से बात करते हुए राय ने भारत की आर्थिक उन्नति पर प्रकाश डाला और आईएमएफ वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक 2025 का हवाला दिया, जिसमें भारत को जापान से आगे दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बताया गया है। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था में निरंतर वृद्धि जारी रहेगी और उम्मीद है कि जल्द ही वह जर्मनी से आगे निकल जाएगा।

राजदूत अनिल राय ने 6 मई को भारत-यूके एफटीए के ऐतिहासिक समापन की घोषणा की, जिसमें भारतीय वस्तुओं को 99 प्रतिशत टैरिफ-फ्री पहुंच प्रदान की गई और सेवाओं, आईटी और कुशल गतिशीलता जैसे प्रमुख क्षेत्रों को खोल दिया गया। उन्होंने इसे "वैश्विक व्यापार का मील का पत्थर" बताते हुए, भारत के वैश्विक आर्थिक पदचिह्न को गहरा करने के लिए एफटीए की क्षमता पर जोर दिया।

बता दें, राय ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के बारे में भी विस्तार से बताया, जो 6-7 मई की रात को पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में नौ आतंकी लॉन्चपैडों पर भारत द्वारा किया गया। उन्होंने कहा ये एक सटीक हमला था, जिसमें 9 आतंकी ठिकाने पूरी तरह से नष्ट हो गए। राय ने बताया कि, भारत ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का बदला लेने के लिए 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाया गया है और जंग दोनों देशों में अभी जारी है' बता दें, ब्रीफिंग का समापन पहलगाम हमले के पीड़ितों के लिए एक मिनट के मौन के साथ हुआ।


---

 

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?