ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

अलास्का मीटिंग से पहले ट्रम्प की पुतिन को चेतावनी, कहा- यूक्रेन युद्ध न रोका को परिणाम गंभीर

ट्रम्प ने कहा कि हम दोनों नेताओं (व्लादिमीर पुतिन और ट्रम्प) के बीच अच्छा सम्मान स्तर है और उन्हें उम्मीद है कि कुछ सकारात्मक निकलकर आएगा।

 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प / REUTERS/File Photo

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को स्मार्ट शख्स बताते हुए चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत में हिस्सा नहीं लिया, तो उन्हें बेहद गंभीर आर्थिक परिणाम भुगतने होंगे। यह बयान ट्रम्प ने पुतिन के साथ अलास्का में होने वाली अहम बैठक से पहले दिया।

एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत में ट्रम्प ने कहा, देखिए, वह स्मार्ट हैं, लंबे समय से यह कर रहे हैं, लेकिन मैं भी लंबे समय से कर रहा हूं… और अब हम राष्ट्रपति हैं। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के बीच अच्छा सम्मान स्तर है और उन्हें उम्मीद है कि कुछ सकारात्मक निकलकर आएगा।

यह भी पढ़ें- 'ट्रम्प गांधी शांति पुरस्कार के लिए किए जाएंगे नामित, अगर...', Think Tank ने रखी बड़ी शर्त

ट्रम्प ने बताया कि पुतिन अपने साथ कई रूसी कारोबारी भी ला रहे हैं, जिसे उन्होंने सकारात्मक कदम बताया, लेकिन जोर दिया कि आर्थिक सहयोग तभी होगा जब युद्ध खत्म करने में प्रगति होगी। उन्होंने कहा, हम कारोबार तभी करेंगे जब सबसे बुरी स्थिति खत्म होगी।

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?