ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

टोरंटो में कर्नाटक निवासी की हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार

भारत के कर्नाटक राज्य के मूल निवासी नंदकुमार लगभग छह साल से कनाडा में रह रहे थे।

सांकेतिक तस्वीर / Pexels

टोरंटो पुलिस ने 19 वर्षीय इसाया थॉमस बैजर नाम के एक शख्स को चंदन कुमार राजा नंदकुमार की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। कर्नाटक के रहने वाले 37 वर्षीय नंदकुमार को 7 फरवरी के दिन टोरंटो के एक व्यस्त शॉपिंग सेंटर की पार्किंग में गोली मार दी गई थी।

पुलिस के अनुसार अधिकारियों को गोली चलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर उन्हें एक व्यक्ति मिला जिसे कई गोली मारी गई थीं और वह गंभीर रूप से घायल था। नंदकुमार को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी मृत्यु हो गई।

भारत के कर्नाटक राज्य के मूल निवासी नंदकुमार लगभग छह साल से कनाडा में रह रहे थे। परिवार के अनुसार वह एक आईटी प्रोफेशनल के रूप में कार्यरत थे। स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पिता नंदन कुमार बेंगलुरु के पास नेलमंगला में रहते हैं। उन्होंने अपने बेटे के शव को भारत लाने और मामले की गहन जांच की मांग की थी।

जांचकर्ताओं ने बताया कि यह हमला योजनाबद्ध यानी टारगेटेड था और कोई आकस्मिक घटना नहीं थी। घटनास्थल से मिले सबूतों में एक सफेद हुंडई एसयूवी शामिल थी जिसके ड्राइवर साइड विंडशील्ड पर कई गोलियों के निशान थे। वाहन के आसपास टूटा हुआ कांच और निजी सामान भी बिखरा हुआ मिला।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने कई गोलियों की आवाज सुनी जिसके बाद आरोपी वाहन से फरार हो गए। टोरंटो पुलिस की होमिसाइड और मिसिंग पर्सन्स यूनिट ने 7 फरवरी को आरोपी के खिलाफ प्रथम श्रेणी हत्या का पूरे कनाडा में वारंट जारी किया था जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी संभव हो सकी।

उसी दिन बैजर को कैलगरी पुलिस की फ्यूजिटिव टीम ने पकड़ लिया और उसे प्रथम श्रेणी हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इस बहु-एजेंसी जांच का नेतृत्व टोरंटो पुलिस सर्विस ने किया था जिसमें यॉर्क रीजनल पुलिस, रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (E और K डिवीजन), कैलगरी पुलिस सर्विस, एडमंटन पुलिस सर्विस, वैंकूवर पुलिस सर्विस, एबॉट्सफोर्ड पुलिस सर्विस और सरे पुलिस सर्विस ने भी सहयोग किया।

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in