ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

भारतीय कलाकारों को मिलेगा ग्लोबल मंच, अंजुला और वार्नर ने की अहम शुरुआत

नए म्यूजिक लेबल 5 जंक्शन का मकसद अमेरिका में साउथ एशियन हेरिटेज के कलाकारों को ग्लोबल स्तर पर पहचान दिलाना है।  

अंजुला आचार्य को प्रियंका चोपड़ा जोनास के हॉलीवुड करियर को लॉन्च करने का श्रेय दिया जाता है। / X @anjulaacharia

वार्नर म्यूजिक ग्रुप ने आंत्रप्रेन्योर अंजुला आचार्य के साथ मिलकर 5 जंक्शन नाम से नया म्यूजिक लेबल लॉन्च किया है। इसका मकसद अमेरिका में साउथ एशियन हेरिटेज के कलाकारों को ग्लोबल स्तर पर पहचान दिलाना है।  

यह लेबल अमेरिका में रह रहे साउथ एशियन कलाकारों को खोजेगा और उन्हें सपोर्ट करेगा। इतना ही नहीं, वार्नर म्यूजिक के मौजूदा साउथ एशियन आर्टिस्ट्स को भी ग्लोबल प्लेटफॉर्म प्रदान करेगा। यह लॉस एंजेलिस स्थित वार्नर रिकॉर्ड्स के साथ मिलकर काम करेगा जिसके को-चेयरमैन टॉम कोरसन और एरोन बे-शक हैं।  

ये भी देखें - प्रियंका चोपड़ा को 'ग्लोबल वैंगार्ड अवार्ड', पहली बार किसी को मिलेगा यह सम्मान

अंजुला आचार्य 5 जंक्शन की संस्थापक होंगी। उन्होंने कहा कि साउथ एशियन टैलेंट को वेस्टर्न ऑडियंस तक पहुंचाना कोई ट्रेंड नहीं बल्कि सच्चाई है। मेरा मिशन यही रहा है कि दुनिया को दिखाऊं कि रिप्रेजेंटेशन कोई एहसान नहीं बल्कि एक ताकत है। जब कल्चर और कॉमर्स का मेल होता है, तभी जादू सामने आता है।  

वार्नर म्यूजिक ग्रुप के सीईओ रॉबर्ट किन्कल ने अंजुला के अनुभव की सराहना करते हुए उन्हें क्रिएटिव और एंटरप्रेन्योरियल डायनमो करार दिया और वार्नर ग्रुप के साउथ एशियन म्यूजिक में ग्लोबल संभावनाओं को रेखांकित किया।  

यह शुरुआत ऐसे समय की गई है जब साउथ एशिया में वार्नर का प्रभाव बढ़ रहा है। दिलजीत दोसांझ, किंग और जसलीन रॉयल जैसे कलाकारों को ग्लोबल पहचान मिली है। दिलजीत हाल ही में कोचेला हेडलाइन करने वाले पहले पंजाबी आर्टिस्ट बने थे। उत्तरी अमेरिका में उनके शो में पूरे स्टेडियम्स भर गए थे। 

वार्नर म्यूजिक इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर जय मेहता ने कहा कि यह पार्टनरशिप अमेरिका में साउथ एशियन म्यूजिक के एक नए अध्याय की शुरुआत है। हम बहुत आगे तक जाएंगे. 

अंजुला आचार्य को प्रियंका चोपड़ा जोनास के हॉलीवुड करियर को लॉन्च करने और देसी हिट्स! स्थापित करने का श्रेय दिया जाता है जिसने वेस्टर्न पॉप स्टार्स को साउथ एशियन मार्केट से जोड़ा है। 

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in