ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

अमेरिका में फिर हादसा, ग्लेशियर पार्क में डूबने से 26 वर्षीय भारतीय की मौत

26 वर्षीय सिद्धांत 2020 में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय लॉस एंजिल्स (यूसीएलए) से एमएससी करने के लिए अमेरिका आए थे। 2023 से वह सैन जोस में कैडेंस डिजाइन सिस्टम में काम कर रहे थे। 

 सिद्धांत दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने मोंटाना के ग्लेशियर नेशनल पार्क गए थे। सिद्धांत दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने मोंटाना के ग्लेशियर नेशनल पार्क गए थे। / X@GlacierNPS/ Reddit/Old_Potato9157

अमेरिका में एक और भारतीय युवक की मौत हो गई है। उनकी पहचान सिद्धांत विट्ठल पाटिल के रूप में हुई है। 26 वर्षीय सिद्धांत की मोंटाना के ग्लेशियर नेशनल पार्क में डूबने से जान चली गई है। 

सिद्धांत कैलिफोर्निया में जॉब करते थे। वह अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने मोंटाना के ग्लेशियर नेशनल पार्क गए थे, उसी दौरान ये हादसा हो गया। राष्ट्रीय उद्यान सेवा ने एक बयान में घटना की जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय की पहचान सिद्धांत पाटिल के रूप में हुई है।

सिद्धांत पाटिल 6 जून को हिमस्खलन लेक ट्रेल पर खाई के ऊपर ट्रेकिंग कर रहे थे, तभी वह एक बड़ी चट्टान से हिमस्खलन क्रीक में नीचे गिर गए। यह स्पष्ट नहीं है कि वह गीली चट्टान से फिसलकर नीचे गिरे या फिर संतुलन खो जाने की वजह से गिर गए। 

हादसे के वक्त उनके साथ मौजूद दोस्तों ने पाटिल को नीचे गिरते और फिर पानी में बहते हुए देखा, लेकिन वे उन्हें बचाने के लिए कुछ नहीं कर पाए। खबर लिखे जाने तक सिद्धांत के शव की हेलीकॉप्टरों से तलाश जारी थी। रेंजर्स ने ड्रोन की मदद भी ली, लेकिन सफलता नहीं मिली।  

26 वर्षीय सिद्धांत 2020 में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय लॉस एंजिल्स (यूसीएलए) से एमएससी करने के लिए अमेरिका आए थे। 2023 से वह सैन जोस में कैडेंस डिजाइन सिस्टम में काम कर रहे थे। 

इस बीच, भारत में सिद्धांत के मामा प्रीतेश चौधरी ने मीडिया को बताया कि सिद्धांत ने पार्क से अपनी मां प्रीति को फोन किया था और उन्हें बताया था कि वह छह अन्य भारतीय दोस्तों के साथ तीन दिनों से पार्क में है और यात्रा का आनंद ले रहा है। मौत से दो घंटे पहले भी उसने मां को टेक्स्ट मैसेज भेजा था। 

Comments

Related