ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

पेरिस ओलंपिकः भारत ने हॉकी से बनाया नया इतिहास, 52 साल का रिकॉर्ड तोड़ा

ओलंपिक 2020 की कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम ने रजत पदक विजेता ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हराकर पूल में टॉप पर चल रहे गत चैंपियन बेल्जियम के पीछे जगह बना ली है।

भारत ने ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया पर 1972 के बाद पहली जीत दर्ज की है।  / X @OlympicKhel

पेरिस ओलंपिक 2024 में, शुक्रवार को टोक्यो ओलंपिक 2020 की कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम ने रजत पदक विजेता ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। भारत ने 52 साल  के बाद ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया। पांच मैचों में इस तीसरी जीत से भारत पूल में टॉप पर चल रहे गत चैंपियन बेल्जियम के पीछे पहुंच गया। 

ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले ही क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर चुकी है, हालांकि वह अपने आखिरी पूल मैच में वह करिश्मा नहीं दिखा पाई, जिसके लिए वह चर्चित है। वहीं, भारत ने टूर्नामेंट में अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए अपना सब कुछ झोंक दिया।

इस जीत से कप्तान हरमनप्रीत सिंह की उपलब्धियों में एक और उपलब्धि जुड़ गई है जिन्होंने पहले तीन मैचों की तरह टीम की ओर से तीन में से दो गोल दागकर विश्वसनीय जीत दिलाई। इस टूर्नामेंट में वह अब तक संख्या गोल दाग चुके हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने गोल करने के कई अच्छे मौके गंवाए। 

श्रीजेश ने एक बार फिर शानदार खेल दिखाया। उन्होंने पहले सात मिनट में दो गोल बचाए। थॉमस क्रेग और जेक वेटन भी श्रीजेश की दीवार को पार नहीं कर सके। ऑस्ट्रेलिया को 11वें मिनट में पहला पेनल्टी कार्नर भी मिला, जब क्यू विलोट की गोल करने की कोशिश नाकाम हो गई। 

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के शुरुआती दबाव से प्रभावित हुए बिना भारतीय टीम ने असाधारण प्रदर्शन किया और अभिषेक ने सर्कल के ऊपर से गोल दाग दिया। शुरुआती बढ़त से उत्साहित भारतीय टीम को स्कोर मजबूत करने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पहले पेनल्टी कार्नर पर शानदार फ्लिक से कमाल दिखाया। 

ऑस्ट्रेलिया ने इससे पहले गत चैंपियन बेल्जियम से 2-6 से हारने के बाद, न्यूजीलैंड पर 5-0 से जीत दर्ज करके पूल में शीर्ष तीन में जगह पक्की कर ली थी। उसने चार मैचों में तीन जीत हासिल की थीं। पहले क्वार्टर में 2-0 की बढ़त के बाद भारतीय टीम के हौसले बुलंद थे। 

भारत को 25वें मिनट में कमजोर पेनल्टी कॉर्नर पुश के बाद गोल झेलना पडा। भारत को तीसरा गोल करने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा। हरमनप्रीत ने फ्लिक से कमाल दिखाया और टैली को छह पर पहुंचा दिया। भारत ने 53वें मिनट में पांचवें पेनल्टी कार्नर पर गोल करके ऑस्ट्रेलियाई डिफेंस को छकाने में कामयाबी हासिल की। 

भारत के कमजोर पॉइंट का फायदा उठाते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 55वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक हासिल किया और ब्लेक गोवर्स ने स्कोर को 2-3 तक पहुंचाने में कोई गलती नहीं की। ऑस्ट्रेलिया ने 58वें मिनट में गोलकीपर को हटाया लेकिन लय कायम नहीं रख सका और 2-3 से जीत भारत के खाते में आ गई। यह 1972 के म्यूनिख ओलंपिक्स के बाद पहली जीत थी। 

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in