ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ऑस्ट्रेलिया में महज 12 साल की भारतीय मूल की लड़की ने ऐसे खड़ा किया कारोबार

2022 में माता-पिता ने क्रिस्टल को उनके जन्मदिन पर एक छोटी सिलाई मशीन गिफ्ट में दी थी। इसके बाद उसने रंगीन स्क्रैची के साथ अपनी सिलाई यात्रा शुरू की। 12 साल की उद्यमी क्रिस्टल आज रोमांचित है कि वह टोट बैग सिल सकती हैं। उनका मानना है कि इस आइटम को बड़ी तादाद में लोग पसंद कर रहे हैं।

 12 साल की क्रिस्टल अपने माता-पिता के साथ ऑस्ट्रेलिया में रहती हैं। 12 साल की क्रिस्टल अपने माता-पिता के साथ ऑस्ट्रेलिया में रहती हैं। / @Melbourne_vic1

कहते हैं हुनर तो हर शख्स में होता है फर्क सिर्फ इतना है कि किसी का छिप जाता है, तो कोई इसे ही अपनी पहचान बना लेता है। हम आपको एक ऐसी प्रतिभा से परिचित करा रहे हैं, जिसकी उम्र महज 12 साल है। कला और शिल्प में अपनी रुचि के दम पर केर्न्स की 12 साल की भारतीय ऑस्ट्रेलियाई उद्यमी और 'टर्टल लूम्स' के मालिक क्रिस्टल मनीष ने अपने व्यवसाय का विस्तार किया है। अब वह उच्च फैशन वाले टोट बैग की बिक्री कर रही हैं।

2022 में माता-पिता ने क्रिस्टल को उनके जन्मदिन पर एक छोटी सिलाई मशीन गिफ्ट में दी थी। इसके बाद उसने रंगीन स्क्रैची के साथ अपनी सिलाई यात्रा शुरू की। जब भी उसके पास समय रहता था तो वह स्क्रंचियों की सिलाई करने लग जाती थीं। युवा उद्यमी क्रिस्टल आज रोमांचित है कि वह टोट बैग सिल सकती हैं। उसका मानना है कि इस आइटम को बड़ी तादाद में लोग पसंद कर रहे हैं।

सिलाई में उनकी गहरी रुचि ने उनके माता-पिता को भी प्रेरित किया और एक स्टार्टअप के विचार का सुझाव दिया। यह तब था जब 'टर्टल लूम्स' ने सितंबर 2023 में अपना आकार लिया था। क्रिस्टल मनीष के मुताबिक टर्टल लूम्स के लॉन्च के चार महीने बीच जाने के बाद उन्होंने अपने उत्पादों की उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए एक पेशेवर सिलाई मशीन खरीदा। अपनी स्टार्टअप की शुरुआत पर क्रिस्टल ने अपने ग्राहकों को अपनी सूची में और फैंसी आइटम जोड़ने का वादा किया था।

क्रिस्टल का कहना है कि मैं टर्टल लूम्स के नए प्रोडक्ट को लोगों के लिए पेश करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मैंने विडियो देखकर टोट बैग बनाना सीखा और फिर इसे बाजार में लॉन्च करने से पहले अपने लिए इस्तेमाल किया। उनका कहना है कि मैंने टोट बैग को मजबूत और आकर्षक बनाया है। इसका उपयोग शॉपिंग बैग, लाइब्रेरी बैग और प्लास्टिक बैग की जगह चीजों को लाने-ले जाने के लिए किया जा सकता है।

क्रिस्टल के मुताबिक यह प्रोडक्ट सभी उम्र के लोगों के लिए है। टोट बैग आजकल एक फैशन बन गया है। बहुत से लोग इसे अपने सहायक के रूप में भी उपयोग करते हैं। वह अपने ग्राहकों की इच्छा के अनुसार किसी भी रंग के टोट बैग बना सकती हैं। कीमत 8 - 10 डॉलर से शुरू होती है। अन्य प्रोडक्ट की तरह क्रिस्टल ने बैग को पर्यावरण के अनुकूल बनाना सुनिश्चित किया है। क्रिस्टल का कहना है कि स्क्रंची बनाने की सफलता ने उन्हें टोट बैग लॉन्च करने के लिए प्रेरित किया। वह जल्द ही लड़कों के लिए कुछ बनाने की भी योजना बना रही हैं।

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?