ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

न्यूयॉर्क सिटी के नए मेयर जोहरान ममदानी ने कहा-‘अब वादों को निभाने का वक्त’

वीडियो की शुरुआत में ममदानी ने शहरवासियों का धन्यवाद किया और कहा कि यह जीत सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि हर उस नागरिक की है जिसने बदलाव का सपना देखा।

जोहरान ममदानी / Zohran Mamdani via X

न्यूयॉर्क सिटी के नव-निर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी अब अपने चुनावी वादों को हकीकत में बदलने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। ऐतिहासिक जीत के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो संदेश साझा किया, जिसमें उन्होंने शहर के विकास और प्रशासनिक योजनाओं की झलक दी।

वीडियो की शुरुआत में ममदानी ने शहरवासियों का धन्यवाद किया और कहा कि यह जीत सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि हर उस नागरिक की है जिसने बदलाव का सपना देखा। उन्होंने बताया कि उनके लिए पहला कदम एक नई प्रशासनिक टीम का गठन करना होगा, जिसमें अनुभवी सरकारी अधिकारी, देश-विदेश के नीति विशेषज्ञ और आम कामगार शामिल होंगे, 'जो हमारे इलाकों की जरूरतों को सबसे बेहतर जानते हैं।'

यह भी पढ़ें- कनाडा में मिसिसॉगा पहला शहर जिसने हिंदूफोबिया की निंदा की, ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित

ममदानी ने कहा कि यह सभी नियुक्तियां 'ईमानदारी, उत्कृष्टता और पुरानी समस्याओं के नए समाधान खोजने की भूख' पर आधारित होंगी। उन्होंने अपने अभियान की मुख्य थीम दोहराते हुए कहा कि उनका प्रशासन न्यूयॉर्क को 'सस्ती, जवाबदेह और लोगों के लिए काम करने वाली सिटी' बनाने पर केंद्रित रहेगा।

उन्होंने बताया कि वे 1 जनवरी 2026, यानी नए साल के दिन, आधिकारिक रूप से मेयर पद का कार्यभार संभालेंगे। ममदानी ने इस दिन को 'न्यूयॉर्क सिटी के लिए एक नए युग की शुरुआत' बताया। 34 वर्षीय ममदानी ने 4 नवंबर 2025 को हुए चुनाव में एंड्रयू कुओमो और कर्टिस स्लिवा को हराकर जीत हासिल की। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय सस्ती जीवनशैली और समाजवादी नीतियों पर आधारित अपने चुनाव अभियान को दिया।

जोहरान ममदानी की यह जीत ऐतिहासिक है, क्योंकि वह न्यूयॉर्क के इतिहास में पहले मुस्लिम और दक्षिण एशियाई मूल के मेयर बने हैं। उसी रात डेमोक्रेट्स को पूरे अमेरिका में उल्लेखनीय सफलता मिली, जिससे 2026 के मिडटर्म चुनावों से पहले पार्टी का मनोबल बढ़ा। हालांकि, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इन नतीजों से दूरी बनाते हुए कहा कि हार की वजह सरकार का शटडाउन और 'ट्रम्प का नाम बैलेट पर न होना' है।

Comments

Related

ADVERTISEMENT

 

 

 

ADVERTISEMENT

 

 

E Paper

 

 

 

Video