ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रम्प प्रशासन में भारतीय-अमेरिकियों को इतने अहम पद मिलने के पीछे क्या है इशारा?

ट्रम्प के दूसरे कार्यकाल की संभावित कैबिनेट में काश पटेल, विवेक रामास्वामी, जय भट्टाचार्य और तुलसी गबार्ड जैसे भारतीय-अमेरिकियों को अहम नियुक्तियां मिली हैं।

ट्रम्प ने अपनी नई सरकार में कई भारतीय अमेरिकियों को अहम पद सौंपे हैं। / Photo Courtesy # Reuters

अमेरिका में आगामी डोनाल्ड ट्रम्प सरकार में कई भारतीय अमेरिकियों को अहम पदों पर नामित किया गया है। यह अंकल सैम के देश में भारतीय मूल के लोगों की बढ़ती राजनीतिक और सांस्कृतिक ताकत को दर्शाता है। 

ट्रम्प के दूसरे कार्यकाल की संभावित कैबिनेट में काश पटेल, विवेक रामास्वामी और जय भट्टाचार्य जैसे भारतीय-अमेरिकियों को अहम नियुक्तियां मिली हैं। ट्रम्प के पूर्व आध्यात्मिक सलाहकार जॉनी मूरे ने इन नियुक्तियों को भारतीय-अमेरिकी और हिंदू-अमेरिकी समुदायों के लिए निर्णायक पल करार देते हैं। 

सोशल मीडिया पर शेयर एक पोस्ट में जॉनी मूर ने कहा कि उषा, तुलसी, विवेक, जय और अब काश पटेल। भारतीय-अमेरिकी और हिंदू-अमेरिकी समुदाय ट्रम्प के दूसरे कार्यकाल में केंद्रीय प्रशासनिक भूमिका निभाएगा। यह वाकई अमेरिका के सबसे सक्रिय अल्पसंख्यक समुदायों में से एक के लिए उल्लेखनीय अवसर है।

ट्रम्प ने अपने वफादार पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी काश पटेल को एफबीआई का नेतृत्व करने के लिए नामित किया है। उद्यमी विवेक रामास्वामी को एलन मस्क के साथ नए सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) का कमान सौंपी गई है, केंद्रीय प्रशासन को सुव्यवस्थित बनाने पर फोकस करेंगे।

स्टैनफोर्ड के प्रोफेसर जय भट्टाचार्य को राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस भूमिका में वह 47.3 बिलियन डॉलर के अनुसंधान बजट वाले संस्थान की देखरेख करेंगे। वहीं हिंदू धर्म को मानने वाली पूर्व सांसद तुलसी गबार्ड को राष्ट्रीय खुफिया विभाग का निदेशक नामित किया गया है। यह अमेरिका में भारतीय-अमेरिकियों की बढ़ती अहमियत का सबूत है।

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in