विजेता स्पेन को ट्रॉफी देने के बाद मंच पर मौजूद राष्ट्रपति ट्रंप। / Video Grab/X@WhiteHouse
राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने फीफा विश्व कप का फाइनल मैच स्टेडियम पहुंचकर देखा। फाइनल में स्पेन ने गत विजेता अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। मैच का फैसला एक्स्ट्रा टाइम में हुआ। सब्सटीट्यूट फेरान टोरेस ने एकमात्र गोल करके स्पेन के सिर पर 16 साल बाद फिर से ताज पहनाया। विजेता टीम को राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रॉफी प्रदान की। हालांकि ट्रॉफी देने के बाद वे कुछ देर तक पोडियम पर ही जमे रहे, जिसे लेकर मीडिया में उनकी किरकिरी की खबरें भी चलीं।
President Donald J. Trump presents the World Cup Trophy to Spain, the 2026 @FIFAWorldCup Champions! pic.twitter.com/SHsoBhYm1b
— The White House (@WhiteHouse) July 19, 2026
बहरहाल, स्पेन ने रविवार को अर्जेंटीना के खिलाफ फाइनल मैच में 1-0 से जीत दर्ज करते हुए फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया। न्यूयॉर्क न्यू जर्सी स्टेडियम में तनावपूर्ण और कड़े मुकाबले वाले 90 मिनट बिना किसी गोल के खत्म होने के बाद, टोरेस ने आखिरकार 106वें मिनट में गतिरोध तोड़ा। इस फॉरवर्ड खिलाड़ी ने निको विलियम्स के हेडर से मिले बॉल को कंट्रोल किया और फिर बाएं पैर से जोरदार शॉट लगाकर अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज को छकाते हुए गोल दागा। इसी के साथ 'ला रोजा' (स्पेन की टीम) ने मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर टाइटल अपने नाम कर लिया।
यह भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026: स्पेन दूसरी बार विश्व विजेता, अर्जेंटीना को 1-0 से हराया
स्पेन ने लंबे समय तक बॉल पर अपना कब्जा बनाए रखा और पूरे फाइनल में बेहतर मौके बनाए, लेकिन अर्जेंटीना के गोलकीपर मार्टिनेज शानदार फॉर्म में थे, जिन्होंने बार-बार स्पेनिश टीम के हमलों को नाकाम किया। वहीं, अर्जेंटीना साफ-सुथरे मौके बनाने के लिए संघर्ष करती नजर आई और कप्तान लियोनेल मेसी को स्पेन के अनुशासित डिफेंस ने काफी हद तक रोके रखा।
मौजूदा चैंपियन को नॉर्मल टाइम के स्टॉपेज टाइम में बड़ा झटका लगा। मिडफील्डर एंजो फर्नांडीज को दूसरा 'येलो कार्ड' दिखाया गया, जिससे एक्स्ट्रा टाइम के लिए अर्जेंटीना की टीम में 10 खिलाड़ी रह गए।
टोरेस ने मुकाबले के 106वें मिनट में मैच का पहला और इकलौता गोल दागा। इसके बाद स्पेन ने दबाव बनाना जारी रखा। इस बीच टीम को लगा कि उन्होंने एक्स्ट्रा टाइम में अपनी बढ़त दोगुनी कर ली है, लेकिन गोल से पहले फाउल होने के कारण उस प्रयास को अमान्य करार दिया गया। हालांकि, लुइस डे ला फुएंते की टीम ने संयम बनाए रखा और आसानी से मैच के आखिरी पल बिताते हुए अर्जेंटीना के विश्व चैंपियन के दौर को खत्म कर दिया।
यह जीत स्पेन के लिए एक शानदार टूर्नामेंट का समापन थी। यह टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही और साल 2010 की अपनी ऐतिहासिक सफलता के बाद दूसरा वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया। अर्जेंटीना ने चार साल पहले साल 2022 में कतर में खिताब जीता था, लेकिन इस बार 'मेसी एंड कंपनी' खिताब के बेहद करीब आकर चूक गई।
अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें न्यू इंडिया अब्रॉड
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
Comments
Start the conversation
Become a member of New India Abroad to start commenting.
Sign Up Now
Already have an account? Login