ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

अमेरिकी स्पेस पॉलिसी इंस्टिट्यूट में अहम रोल निभाने को तैयार डॉ. विवेक लाल 

अमेरिका-भारत रक्षा सहयोग और अत्याधुनिक स्पेस टेक्नोलॉजी के विशेषज्ञ डॉ. विवेक लाल अब स्पेस पॉलिसी इंस्टिट्यूट (SPI) के नॉन-रेजिडेंट स्कॉलर बन गए हैं। वह अंतरिक्ष नीति और सुरक्षा पर अपनी विशेषज्ञता प्रदान करेंगे।

 सैन डिएगो की जनरल एटॉमिक्स ग्लोबल कॉरपोरेशन के सीईओ डॉ. विवेक लाल। सैन डिएगो की जनरल एटॉमिक्स ग्लोबल कॉरपोरेशन के सीईओ डॉ. विवेक लाल। / Space Policy Institute

अमेरिका के कैलिफोर्निया में सैन डिएगो की जनरल एटॉमिक्स ग्लोबल कॉरपोरेशन के सीईओ डॉ. विवेक लाल अब स्पेस पॉलिसी इंस्टिट्यूट (SPI) से जुड़ गए हैं। वो वहां नॉन-रेजिडेंट स्कॉलर होंगे। SPI ने बताया कि डॉ. विवेक लाल अत्याधुनिक स्पेस टेक्नोलॉजी और ग्लोबल सिक्योरिटी पॉलिसीज के मसलों पर अपनी अहम राय देंगे।

उनका कहना है कि 'डॉक्टर लाल का अंतरराष्ट्रीय डिफेंस सहयोग में काम करने का बहुत तजुर्बा है। खासकर अमेरिका-भारत रक्षा संबंधों को मजबूत करने और अनमैन्ड एयरक्राफ्ट सिस्टम को आगे बढ़ाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका, स्पेस गवर्नेंस और फौजी इस्तेमाल से जुड़े बदलते हालात को समझने में बहुत मददगार साबित होंगे।' 

SPI को उम्मीद है कि डॉ. विवेक लाल स्पेस पॉलिसी और सिक्योरिटी से जुड़ी बड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए आगे की रणनीतियां बनाने में अत्यंत ही महत्वपूर्ण रोल निभाएंगे। 

2023 में व्हाइट हाउस ने जिस क्वाड इन्वेस्टर्स नेटवर्क की घोषणा की थी, उसके एडवाइजरी बोर्ड में भी लाल को जगह मिली थी। पेंटागन ने उन्हें नाटो साइंस एंड टेक्नोलॉजी ऑर्गेनाइजेशन (STO) के लिए यूनाइटेड स्टेट्स टेक्निकल टीम का मेंबर भी बनाया है। वो अमेरिकन सोसाइटी ऑफ मैकेनिकल इंजीनियर्स (ASME) के इंडस्ट्री एडवाइजरी बोर्ड में भी हैं। दुनिया की सबसे बड़ी डिफेंस कंपनी लॉकहीड मार्टिन में वो एरोनॉटिक्स स्ट्रैटजी और बिजनेस डेवलपमेंट के वाइस प्रेजिडेंट भी रह चुके हैं।

डॉ. विवेक लाल अमेरिकी चैंबर ऑफ कॉमर्स के इंटरनेशनल एडवाइजरी ग्रुप में भी हैं। साथ ही, US-जापान बिजनेस काउंसिल के डायरेक्टर्स बोर्ड और वाशिंगटन डीसी में US-इंडिया बिजनेस काउंसिल के ग्लोबल डायरेक्टर्स बोर्ड में भी हैं। सितंबर 2022 में अमेरिका के राष्ट्रपति ने उन्हें 'प्रेजिडेंट्स लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से भी सम्मानित किया था।

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?