ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

वॉशिंगटन पोस्ट ने दो भारतवंशियों को किया सम्मानित, ‘पोस्ट नेक्स्ट 50’ में मिला स्थान

वाशिंगटन पोस्ट ने दो भारतीय अमेरिकियों को सम्मानित किया है। उन्हें मीडिया संस्थान की ‘पोस्ट नेक्स्ट 50’ सूची में शामिल किया गया है।

नताशा सरीन और विनोद बालचंद्रन /

वॉशिंगटन पोस्ट ने अपनी पहली ‘पोस्ट नेक्स्ट 50’ सूची में दो भारतीय-अमेरिकी हस्तियों येल लॉ स्कूल की प्रोफेसर नताशा सरीन और सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट विनोद बालाचंद्रन को शामिल किया है। यह प्रतिष्ठित सूची उन प्रभावशाली व्यक्तियों को सम्मानित करती है, जो 2025 में समाज को नया आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

वॉशिंगटन पोस्ट ने नताशा सरीन को सार्वजनिक वित्त और वित्तीय नियमन में उनके शोध के लिए सम्मानित किया है। उनका शोध कर नीति, घरेलू वित्त, बीमा और व्यापक वित्तीय जोखिम प्रबंधन (मैक्रोप्रूडेंशियल रिस्क मैनेजमेंट) पर केंद्रित है।

यह सम्मान उन लोगों को दिया जाता है जो अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं और समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं।
 

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in