ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

छात्रों का जीवन संवारने वाली डॉ. रूता मेहता को इलिनॉय यूनिवर्सिटी का खास अवॉर्ड

2016 से UIUC से जुड़ीं डॉ. मेहता ने 20 से अधिक अंडरग्रेजुएट छात्रों को मेंटर किया है।

 डॉ. रूता मेहता ने आईआईटी बॉम्बे से पीएचडी की है। डॉ. रूता मेहता ने आईआईटी बॉम्बे से पीएचडी की है। / Image : UIUC

इलिनॉय यूनिवर्सिटी अर्बाना-शैम्पेन (UIUC) ने डॉ. रूता मेहता को साल 2024 के कैंपस अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन गाइडिंग अंडरग्रेजुएट रिसर्च से सम्मानित किया है। 

यह सम्मान थ्योरेटिकल कंप्यूटर साइंस में अंडरग्रेजुएट छात्रों के मार्गदर्शन में मेहता के असाधारण योगदान को दर्शाता है। 2016 से UIUC से जुड़ीं डॉ. मेहता ने 20 से अधिक अंडरग्रेजुएट छात्रों को मेंटर किया है जिनके शोध पीयर रिव्यूड जर्नल्स में प्रकाशित हुए हैं। 

ये भी देखें - नॉर्थ कैरोलाइना यूनिवर्सिटी ने श्रीरेखा पिल्लई को इस कॉलेज का डीन नियुक्त किया

डॉ. मेहता का शोध कंप्यूटर साइंस, इकोनॉमिक्स और गेम थ्योरी के बीच सेतु बनाता है जिसमें इक्विलिब्रियम कंप्यूटेशन, फेयर डिवीजन और एल्गोरिदमिक मार्केट डिजाइन पर खास जोर रहता है। उनके सब्जेक्ट जेनेटिक इवोल्यूशन और मशीन लर्निंग आदि तक फैले हैं।

डॉ. मेहता ने आईआईटी बॉम्बे से पीएचडी की है। UIUC से जुड़ने से पहले वह जॉर्जिया टेक और यूसी बर्कले के साइमंस इंस्टीट्यूट में पोस्ट डॉक्टरल शोध कर चुकी हैं। साल 2012 में उन्हें एसीएम इंडिया डॉक्टोरल डिसर्टेशन अवार्ड मिल चुका है। 

शोध के अलावा मेहता ने सीएस 580: टॉपिक्स इन एल्गोरिदमिक गेम थ्योरी जैसे करिकुलम डेवलप किए हैं। वह मैथमेटिक्स ऑफ ऑपरेशंस रिसर्च जर्नल की एसोसिएट एडिटर के रूप में भी सेवाएं देती हैं।

शैक्षणिक योगदान से इतर डॉ. मेहता ने ईसी (एजीटी) मेंटरिंग वर्कशॉप चलाती हैं। मेहता को 15 अप्रैल को होने वाले कैंपस अवार्ड्स समारोह में औपचारिक रूप से सम्मानित किया जाएगा।

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?