ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

नैशनल डीसीपी के बोर्ड मेंबर्स का ऐलान, इन भारतवंशियों को मिली जगह

विशाल शाह को नैशनल डीसीपी बोर्ड का सचिव नियुक्त किया गया है जबकि संजय जैन फिर से चेयरमैन के रूप में चुने गए हैं। 

नैशनल डीसीपी का मुख्यालय जॉर्जिया के अटलांटा में है। / साभार सोशल मीडिया

सप्लाई चेन मैनेजमेंट क्षेत्र की नामी कंपनी नेशनल डीसीपी (एनडीसीपी) ने वर्ष 2024 के लिए अपने बोर्ड मेंबर्स की घोषणा कर दी है। विशाल शाह को बोर्ड का सचिव नियुक्त किया गया है जबकि संजय जैन को राष्ट्रीय डीसीपी चेयरमैन के रूप में फिर से चुना गया है। 

अटलांटा, जॉर्जिया में मुख्यालय वाली ये कंपनी डंकिन फ्रेंचाइजी से जुड़ी है। यह अमेरिका में 10,000 से अधिक क्विक सर्विस रेस्तरां का सपोर्ट करती है। साथ ही 40 से अधिक देशों में उत्पादों का वितरण करती है।

कंपनी के सचिव विशाल शाह सीरीज डी के प्रतिनिधि हैं। वह 2021 से एनडीसीपी के बोर्ड मेंबर हैं। उनके इलिनोइस और आयोवा में डंकिंस और बास्किन रॉबिन्स रेस्तरां हैं। वह शिकागोलैंड विंगकिंग्स एलएलसी के मुख्य विकास अधिकारी और मिडवेस्ट फूड्स मैन्युफैक्चरिंग के प्रेसिडेंट व बोर्ड मेंबर रहे हैं। 

उन्होंने उत्तरी इलिनोइस विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। उन्होंने नाइल्स वेस्ट हाई स्कूल में पढ़ाई की है। 2011 में शाह सीएनबीसी "बिहाइंड द काउंटर" कहानी में शामिल तीन फ्रेंचाइजी में से एक थे। वह शिकागो, इलिनोइस से बाहर रहते हैं।

संजय जैन न्यूयॉर्क के क्वींस एंड लॉन्ग आइलैंड स्थित डंकिन/बास्किन रॉबिन्स स्टोर्स नेटवर्क के मालिक हैं। उन्हें फिर से बोर्ड का चेयरमैन चुना गया है। उन्हें फॉर्च्यून 500 कंपनियों में आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन के अलावा अकाउंटिंग, फाइनैंस और आईटी का 35 वर्षों का अनुभव है। 

वह 2016 में एनडीसीपी के बोर्ड में शामिल हुए थे। उद्यमी बनने से पहले वह मेट्रो न्यूयॉर्क क्षेत्र में एबवनेट इंक, अर्न्स्ट एंड यंग और बीडीओ सीडमैन में फाइनेंशियल ऑफिसर और सर्टिफाइड पब्लिक अकाउंटेंट रहे हैं। 

उन्होंने हार्टफोर्ड विश्वविद्यालय से प्रबंधन सूचना प्रणाली में डिग्री ली है। इसके अलावा डलास बैपटिस्ट विश्वविद्यालय से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स और भारत के राजस्थान विश्वविद्यालय से कॉमर्स में मास्टर्स किया है। 

एनडीसीपी के 2024 के रोस्टर में भारतीय मूल के अन्य लोग भी हैं। नेशनल डीसीपी के संस्थापक बोर्ड के सदस्य दीपक पटेल चार बार अध्यक्ष रह चुके है। वह 1989 से डंकिन के फ्रेंचाइजी रहे हैं जिसके तहत उत्तर और मध्य न्यूजर्सी में 90 स्टोर आते हैं। उन्होंने केमिकल इंजीनियरिंग ग्रैजुएशन के बाद औद्योगिक इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री हासिल की है। 

सीरीज डी का प्रतिनिधित्व करने वाले धर्मार्थ पटेल 1992 से फ्रैंचाइज़ी समुदाय के सदस्य हैं। मुख्य रूप से वह शिकागो के पश्चिमी उपनगरों में स्थित डंकिन रेस्तरां से जुड़े हैं। उन्होंने पहले बोर्ड के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष के रूप में कार्य किया है और कई बोर्ड समितियों की अध्यक्षता भी की है।

सीरीज ई का प्रतिनिधित्व करने वाले अमीश पटेल एनडीसीपी बोर्ड समितियों के अध्यक्ष रह चुके हैं। वह डंकिन के फ्रैंचाइज़ी समुदाय में एक सक्रिय क्षेत्रीय नेता हैं। उन्होंने वित्त में डिग्री के साथ सेंट्रल फ्लोरिडा विश्वविद्यालय से स्नातक किया है।

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in