ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

नासा का प्रोग्राम पूरा, अब अंतरिक्ष की उड़ान भरेंगी भारत की जाह्नवी

नासा के प्रतिष्ठित अंतरराष्‍ट्रीय एयर एंड स्‍पेस प्रोग्राम को सफलतापूर्वक पूरा करने वाली पहली भारतीय होने का गौरव जाह्नवी को हासिल हुआ है।

 डांगेटी जाह्नवी वर्ष 2029 में अंतरिक्ष की उड़ान भरेंगी। डांगेटी जाह्नवी वर्ष 2029 में अंतरिक्ष की उड़ान भरेंगी। / X@governorap

दक्षिण भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश की डांगेटी जाह्नवी वर्ष 2029 में अंतरिक्ष की उड़ान भरेंगी। जाह्नवी को नासा के प्रतिष्ठित अंतरराष्‍ट्रीय एयर एंड स्‍पेस प्रोग्राम को सफलतापूर्वक पूरा करने वाली पहली भारतीय होने का गौरव हासिल हुआ है। 

इस उपलब्धि पर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस अब्दुल नजीर ने भारत की सबसे युवा एनालॉग अंतरिक्ष यात्री डांगेटी जाह्नवी को बधाई दी है। ऐतिहासिक 2029 लो-अर्थ ऑर्बिट अभियान के लिए जाह्नवी को नासा ने चुना है। 



जाह्नवी आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले के पलाकोल्लू की रहने वाली हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्‍युनिकेशन इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट जाह्नवी को टाइटन के ऑर्बिटल पोर्ट स्पेस स्टेशन की यात्रा के लिए चुना गया है. चार साल के बाद शुरू होने वाला यह एक महत्‍वपूर्ण अमेरिकी प्रोजेक्‍ट है।

जाह्नवी को STEM शिक्षा और स्‍पेस आउटरीच के क्षेत्र में उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए जाना जाता है। जाह्नवी भारतीय अंतरिक्ष संस्‍थान ISRO के कुछ एजुकेशनल प्रोग्राम पर लेक्‍चर्स दे चुकी हैं। 

जाह्नवी ने नेशनल इंस्‍टीट्यूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी (NIT) समेत कई और प्रतिष्ठित संस्थानों में छात्रों को संबोधित किया है। वह नियमित तौर पर एनालॉग मिशन, डीप-सी डाइविंग और प्‍लैनेटरी साइंस और लंबी अवधि की अंतरिक्ष यात्रा में स्थिरता से संबंधित वैश्विक सम्मेलनों में हिस्‍सा लेती रही हैं। 
 

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?