ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

पॉडकास्टर जय शेट्टी होंगे प्रिंसटन यूनिवर्सिटी में क्लास डे सेरेमनी के मुख्य वक्ता

लंदन के बेयस बिजनेस स्कूल के पूर्व छात्र जय शेट्टी ने भारत और ब्रिटेन में तीन साल तक हिंदू संन्यासी के रूप में जीवन बिता चुके है।

जय शेट्टी मेंटल हेल्थ पॉडकास्ट 'ऑन परपस' के होस्ट हैं। / courtesy image

प्रिंसटन यूनिवर्सिटी में इस साल की क्लास डे सेरेमनी के मुख्य वक्ता प्रसिद्ध लेखक और अवॉर्ड विनिंग पॉडकास्टर जय शेट्टी होंगे। समारोह 26 मई को होगा।

क्लास डे प्रिंसटन की एक पुरानी परंपरा है जिसमें सीनियर छात्रों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाषण, पुरस्कार वितरण और मानद सदस्यों का सम्मान किया जाता है। हर साल सीनियर क्लास अपना मुख्य वक्ता खुद चुनती है।

ये भी देखें- विश्वविद्यालयों ने कहा- छात्रों के वीजा रद्द किए जा रहे हैं, इनमें से कई भारतीय

मेंटल हेल्थ पॉडकास्ट 'ऑन परपस' के होस्ट शेट्टी को मानसिक स्वास्थ्य, रिश्तों और व्यक्तिगत विकास पर केंद्रित संदेशों के लिए चुना गया है। क्लास ऑफ 2025 के अध्यक्ष बेन वॉकस्प्रेस ने कहा कि यहां एक नई दुनिया में कदम रखने से पहले, छात्रों को ऐसे व्यक्ति के विचार सुनना अच्छा लगेगा जो हमें खुद को अपने आसपास के लोगों से जुड़ने का तरीका समझा सके।

लंदन के बेयस बिजनेस स्कूल के पूर्व छात्र जय शेट्टी ने भारत और ब्रिटेन में तीन साल तक हिंदू संन्यासी के रूप में जीवन बिताया है। 2016 में उन्होंने अपना पब्लिक प्लेटफॉर्म शुरू किया जो आज वैश्विक स्तर पर वेलनेस और सेल्फ इम्प्रूवमेंट की आवाज बन चुका है।

पॉडकास्ट में वह राजनीति, कला और खेल जगत की हस्तियों के इंटरव्यू करते हैं। उनका शो स्पॉटिफाई और एप्पल पर टॉप शो में शामिल है। उनकी किताबें थिंक लाइक अ मंक और 8 रूल्स ऑफ लव न्यूयॉर्क टाइम्स की बेस्टसेलर रह चुकी हैं।

मेडिटेशन ऐप Calm में काम करने वाले शेट्टी को फोर्ब्स, पीपल, एडवीक और द हॉलीवुड रिपोर्टर जैसी मैगजीनों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। 

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in