ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

इंडियास्पोरा ने अर्थशास्त्री सुंदर रामास्वामी को बनाया एंबेसडर, जानें इनके बारे में

सुंदर रामास्वामी का व्यापक करियर रहा है। इस वक्त वह मिडिलबरी कॉलेज में इंटरनेशनल एंड ग्लोबल स्टडी के प्रोग्राम डायरेक्टर हैं। वह राष्ट्रपति की मिडिलबरी अप्रोच टु एआई टास्क फोर्स के सदस्य भी हैं।

 सुंदर रामास्वामी को भारत और अमेरिका में कार्य का व्यापक अनुभव है।  सुंदर रामास्वामी को भारत और अमेरिका में कार्य का व्यापक अनुभव है। / Image - Indiaspora

भारतीय प्रवासियों के गैर-लाभकारी संगठन इंडियास्पोरा ने पेशेवर अर्थशास्त्री सुंदर रामास्वामी को अपना नया एंबेसडर बनाने की घोषणा की है। 

सुंदर रामास्वामी एक शिक्षक और अकादमिक प्रशासक हैं, जिन्हें भारत और अमेरिका दोनों जगहों पर कार्य का व्यापक अनुभव है। उन्होंने चार किताबों का सह-लेखन और सह-संपादन किया है और कई लेख लिखे हैं।

उन्होंने इसके अलावा वैश्वीकरण, आर्थिक विकास, भारतीय आर्थिक सुधारों और आर्थिक साक्षरता जैसे विषयों पर दुनिया भर में 175 से अधिक व्याख्यान दिए हैं। उनके शोध को फोर्ड फाउंडेशन, एसडब्ल्यू डेविस फाउंडेशन और यूएसएआईडी से सपोर्ट मिल चुका है। 



उन्होंने UNCTAD, UNIDO, UNU और विश्व बैंक के सलाहकार के रूप में भी कार्य किया है। हाल ही में उन्हें द एशिया फाउंडेशन का मानद चेयरमैन नियुक्त किया गया है। रामास्वामी कई गैर-लाभकारी संगठनों के बोर्ड में भी शामिल हैं। 

रामास्वामी 1990 से मिडिलबरी कॉलेज में फैकल्टी मेंबर और एडमिनिस्ट्रेटर रहे हैं। उन्होंने विश्व बैंक, वेंडरबिल्ट विश्वविद्यालय, आईएफएमआर और भारत में मद्रास स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में भी कार्य किया है। वह भारत में लिबरल आर्ट्स और साइंस यूनिवर्सिटी की पहल क्रेया विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलपति रहे हैं।

रामास्वामी इस वक्त मिडिलबरी कॉलेज में इंटरनेशनल एंड ग्लोबल स्टडी के प्रोग्राम डायरेक्टर हैं। वह राष्ट्रपति की मिडिलबरी अप्रोच टु एआई टास्क फोर्स के सदस्य हैं। वह डेटा डेमोक्रेसी एंड डेवलपमेंट इन इंडिया नामक किताब पर भी काम कर रहे हैं।

रामास्वामी अंतरराष्ट्रीय मीडिया के 60 से अधिक लेखों में फीचर हो चुके हैं। शिक्षण, शैक्षणिक कार्य और प्रशासनिक उपलब्धियों के प्रति समर्पण के लिए भारत और अमेरिका में उन्हें कई सम्मान और पुरस्कार मिल चुके हैं।

इंडियास्पोरा के बारे में बताएं तो इसका उद्देश्य भारतीय डायस्पोरा की मदद का मंच प्रदान करना और सामुदायिक जुड़ाव को बढ़ावा देने के लिए सकारात्मक पहल के लिए प्रेरित करना है।

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?