ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

मानसिक स्वास्थ्य के लिए काम करने वाली भारतीय मूल की अनु वोरा को मिला यह सम्मान

भारतीय मूल की अनु वोरा को फोर्ब्स की 30 अंडर 30 लोकल सिनसिनाटी 2024 की सूची में शामिल किया गया है। 28 साल की अनु को अपनी कंपनी माइंडफुली बिहेवियरल हेल्थ के जरिए मानसिक स्वास्थ्य में क्रांति लाने के लिए यह सम्मान मिला है।

 माइंडफुली में काम के अलावा अनु कैंडिड वेंचर्स की संस्थापक और प्रबंध निदेशक हैं। माइंडफुली में काम के अलावा अनु कैंडिड वेंचर्स की संस्थापक और प्रबंध निदेशक हैं। / Forbes

भारतीय-अमेरिकी थेरेपिस्ट और मानसिक स्वास्थ्य के लिए काम करने वाली भारतीय मूल की अनु वोरा को फोर्ब्स की 30 अंडर 30 लोकल सिनसिनाटी 2024 की सूची में शामिल किया गया है। 28 साल की अनु को अपनी कंपनी माइंडफुली बिहेवियरल हेल्थ के जरिए मानसिक स्वास्थ्य में क्रांति लाने के लिए यह सम्मान मिला है।

अमेरिका के सिनसिनाटी में रहने वाली अनु ने 2021 में इस स्टार्टअप की सह-स्थापना की थी। ओहियो, केंटकी, कोलोराडो और टेक्सास में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं तक लोगों की पहुंच को आसान बनाना इसका मकसद था। उनकी कंपनी ने 2023 में 200,000 से अधिक थेरेपी सेशन कराए हैं। इसमें करीब 400 लोग काम करते हैं, जिससे मानसिक स्वास्थ्य देखभाल की पहुंच में काफी सुधार हुआ है।

फोर्ब्स की लिस्ट में शामिल होने को लेकर अनु ने कहा, 'माइंडफुली की अद्भुत टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने काम को पहले से कहीं ज्यादा बेहतर बना दिया है। हर दिन काम करने के अवसरों के लिए आभारी हूं और हमारे समुदायों की सेवा करने के लिए मौके के लिए। मैं प्रशंसा के बहुत काबिल नहीं हूं, लेकिन 2.5 साल में हम कितनी दूर आ गए हैं, इस पर विचार करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।'

अनु को माइंडफुली बिहेवियरल हेल्थ बनाने की प्रेरणा तब मिली जब उन्होंने 25 साल की उम्र में अपना पहला स्टार्टअप बेचा था। अपनी व्यावसायिक सफलता के बावजूद उन्हें अपने मानसिक स्वास्थ्य से जूझना पड़ा और थेरेपिस्ट खोजने में उन्हें परेशानी हुई। इस अनुभव ने उन्हें एक ऐसी कंपनी बनाने के लिए प्रेरित किया जो मरीजों को व्यक्तिगत और टेलीहेल्थ सेशन के लिए थेरेपिस्ट से जोड़ती है। जो बच्चों, किशोरों और वयस्कों को बेहतर देखभाल प्रदान करने पर केंद्रित है।

माइंडफुली में काम के अलावा अनु कैंडिड वेंचर्स की संस्थापक और प्रबंध निदेशक हैं। यह एक वेंचर स्टूडियो है जो स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा पर केंद्रित है। कैंडिड वेंचर्स कम-प्रतिनिधित्व वाले संस्थापकों का समर्थन करता है और नए समाधानों के साथ सामाजिक चुनौतियों का समाधान करने का लक्ष्य रखता है। अनु ने मिशिगन विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान और उद्यमिता की पढ़ाई की है। इसके अलावा उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में सार्वजनिक वित्त में एक ग्रीष्मकालीन कार्यक्रम शामिल है।

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?