ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

भारतीय मूल के रयान नीलम बने ऑस्ट्रेलिया-भारत संबंध केंद्र के CEO

नीलम का अनुभव और विशेषज्ञता दोनों देशों के बीच बढ़ते संबंधों को और गति देने में महत्वपूर्ण साबित होने की उम्मीद है।

रयान नीलम / Centre for Australia–India Relations

भारतीय मूल के ऑस्ट्रेलियाई नागरिक रायन नीलम को Centre for Australia–India Relations (CAIR) का नया CEO नियुक्त किया गया है। CAIR ऑस्ट्रेलियाई सरकार द्वारा 2023 में बनाई गई एक राष्ट्रीय संस्था है, जिसका उद्देश्य भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सहयोग, साझेदारी और लोगों के बीच संपर्क को मजबूत करना है। यह संस्था सरकार, उद्योग, शिक्षा जगत और सिविल सोसायटी के साथ मिलकर दोनों देशों के रिश्तों को बेहतर बनाने पर काम करती है।

रायन नीलम जनवरी 2026 के मध्य में अपना नया पद संभालेंगे। अभी वे Lowy Institute में पब्लिक ओपिनियन और फॉरेन पॉलिसी प्रोग्राम के डायरेक्टर हैं, जहां उन्होंने लोवी इंस्टीट्यूट पोल और ग्लोबल डिप्लोमेसी इंडेक्स जैसे प्रमुख प्रोजेक्ट्स को लीड किया है। वे जलवायु कूटनीति और बहुपक्षीय नीतियों पर भी शोध करते रहे हैं।

यह भी पढ़ें- पाक-चीन की चिंताओं के बीच अमेरिका-भारत में मजबूत संबंधों पर जोर

नई जिम्मेदारी को लेकर नीलम ने लिंक्डइन पर लिखा कि वे इस नई भूमिका को लेकर बेहद उत्साहित हैं और भारत- जो ऑस्ट्रेलिया और दुनिया के लिए बहुत महत्वपूर्ण देश है- के साथ संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में काम करने की उम्मीद करते हैं।

लोवी इंस्टीट्यूट से पहले नीलम 14 साल तक ऑस्ट्रेलियाई राजनयिक रहे। उन्होंने हांगकांग में ऑस्ट्रेलिया के कॉन्सुलेट-जनरल और न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मिशन में काम किया, जहां उन्होंने UN के सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) पर बातचीत में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा, वे जलवायु परिवर्तन, मानवाधिकार, वैश्विक अर्थव्यवस्था, और शांति व सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

नीलम का अनुभव और विशेषज्ञता दोनों देशों के बीच बढ़ते संबंधों को और गति देने में महत्वपूर्ण साबित होने की उम्मीद है।

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in