ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

भारतीय सांसद विवेक तन्खा परोपकारी नेतृत्व के लिए सम्मानित

तन्खा ने वंचित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और विकास पर केंद्रित पहल की है और ​​उनके प्रयासों ने उन्हें सार्वजनिक जीवन में सेवा तथा न्याय के प्रतीक के रूप में स्थापित किया है।

 सम्मान समारोह के बाद अतिथियों और परिजनों के साथ श्री तन्खा। सम्मान समारोह के बाद अतिथियों और परिजनों के साथ श्री तन्खा। / Courtesy Photo

गांधीवादी समाज ने रोटरी क्लब ऑफ पारसीपनी और जाकिर हुसैन स्टडी सर्किल के सहयोग से हाल ही में भारत के एक प्रतिष्ठित रोटेरियन और सांसद विवेक तन्खा को सम्मानित करने के लिए पारसीपनी में एक विशेष 'मीट एंड ग्रीट' कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में श्री तन्खा के असाधारण परोपकारी और मानवीय योगदान, विशेष रूप से ग्रामीण भारत में, का जश्न मनाया गया।

श्री तन्खा को रोटरी के माध्यम से सेवा के लिए उनके आजीवन समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। तन्खा ने वंचित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और विकास पर केंद्रित पहल की है और ​​उनके प्रयासों ने उन्हें सार्वजनिक जीवन में सेवा तथा न्याय के प्रतीक के रूप में स्थापित किया है।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक गांधीवादी समाज के राजेंद्र दिचपल्ली ने रोटरी क्लब ऑफ पारसीपनी के अध्यक्ष संतोष पेड्डी के साथ मिलकर श्री तन्खा को उनकी सेवाओं को स्वीकार करते हुए औपचारिक प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। 

गांधीवादी समाज के संस्थापक भद्र बुटाला ने महेश वानी, निरेन चौधरी और राजेंद्र दिचपल्ली के साथ एक स्मारक पट्टिका भेंट की। संतोष पेड्डी और महेंद्र रेड्डी सहित रोटरी क्लब के सदस्यों ने भी श्री तन्खा को रोटरी पिन और अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया।

शाम का मुख्य आकर्षण स्थानीय युवाओं द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक भारतीय नृत्यों की जीवंत सांस्कृतिक प्रस्तुति थी जिसने मेहमानों को आनंदित और मनोरंजित किया। इसके बाद श्री तन्खा के जीवन और कार्य पर आधारित बायोपिक 'रेनेसां मैन' की आगामी स्क्रीनिंग की घोषणा की गई। यह फिल्म 21 जून को न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी, जिसमें भारत के ग्रामीण इलाकों में जीवन बदलने के उनके प्रेरक सफर और अथक प्रयासों को दर्शाया जाएगा।

श्री विवेक तन्खा भारत के सर्वोच्च न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्य सभा के वर्तमान सदस्य हैं। आपने पहले भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में कार्य किया है। उपस्थित लोगों ने कानून, शासन और मानवीय सेवा में उनके बहुमुखी योगदान की सराहना की।

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?