ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

रिचमंड में डॉ. डैनी अवुला ने रचा इतिहास, शहर के पहले आप्रवासी मेयर निर्वाचित

2013 से 2022 तक लगातार 'टॉप डॉक्टर' पुरस्कार जीतने वाले अवुला ने चार उम्मीदवारों को हराकर यह चुनाव जीता है। 

डैनी अवुला ने वर्जीनिया विश्वविद्यालय से बायोलोजी में डिग्री ली है। / X @DannyAvula

भारतीय मूल के डॉ. डैनी अवुला ने रिचमंड में इतिहास रच दिया है। वह  शहर के पहले एशियाई अमेरिकी अप्रवासी और 20 से अधिक वर्षों में पहले गैर-अश्वेत मेयर बन गए हैं। अवुला ने चार उम्मीदवारों को हराकर यह चुनाव जीता है। 

पब्लिक हेल्थ की प्रमुख शख्सियत अवुला ने गवर्नर राल्फ नॉर्थम द्वारा नियुक्त किए जाने के बाद वर्जीनिया में कोरोना टीकाकरण अभियान में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने सामुदायिक सेवा में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। 

उन्हें कई पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने 2013 से 2022 तक लगातार 'टॉप डॉक्टर' पुरस्कार, 2019 में रिचमंड टाइम्स-डिस्पैच के पर्सन ऑफ द ईयर अवॉर्ड और 2020 में स्टाइल वीकली के रिचमंडर ऑफ द ईयर जैसे खिताब जीते हैं।

अवुला के पिता राज भारत के ग्रामीण इलाके में पले-बढ़े थे। वह 19 साल की उम्र में अमेरिका आकर बस गए थे। यहां उन्होंने अमेरिकी नौसेना में और उसके बाद रक्षा विभाग में सेवाएं दी। अवुला जब छह महीने के थे, तभी उनकी मां ललिता उन्हें अमेरिका ले आई थीं.।

अवुला ने वर्जीनिया विश्वविद्यालय से बायोलोजी में डिग्री ली है। इसके अलावा वर्जीनिया कॉमनवेल्थ यूनिवर्सिटी से मेडिकल डिग्री और जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय से पब्लिक हेल्थ में स्नातक किया है। 

अवुला ने रिचमंड में सार्वजनिक सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है। उनकी पत्नी मैरी रिचमंड पब्लिक स्कूल में टीचर हैं। वे अपने पांच बच्चों के साथ शहर के ईस्ट एंड में रहते हैं।

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in