ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

51 साल की उम्र में लगातार बैक हैंडस्प्रिंग का विश्व रिकॉर्ड बनाने की राह पर अनूप देबनाथ

27 साल बाद जिमनास्टिक्स में लौटने से लेकर इस साहसिक चुनौती को स्वीकार करने की 51 वर्षीय अनूप देबनाथ की इच्छाशक्ति एक संदेश है कि उम्र महज एक संख्या है।

 देबनाथ पहले जिमनास्ट रह चुके हैं, उसके बाद से वह फिटनेस एक्सपर्ट के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। देबनाथ पहले जिमनास्ट रह चुके हैं, उसके बाद से वह फिटनेस एक्सपर्ट के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। / youtube screengrab/ guinness world records

भारतीय मूल के अनूप देबनाथ शनिवार 19 अक्टूबर को नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास करेंगे। 51 वर्षीय देबनाथ का लक्ष्य लगातार बैक हैंडस्प्रिंग करने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ना है।  

इस इवेंट का आयोजन न्यूजर्सी के मार्लबोरो टाउनशिप रिक्रिएशन सेंटर फुटबॉल ग्राउंड में 19 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच होगा। इसमें देबनाथ 50 मीटर (55 गज) की दूरी तक लगातार बैक हैंडस्प्रिंग का प्रदर्शन करेंगे। इसका मकसद हर उम्र में फिटनेस कायम रखने का महत्वपूर्ण संदेश देना है।

देबनाथ पहले जिमनास्ट रह चुके हैं, उसके बाद से वह फिटनेस एक्सपर्ट के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। जिमनास्टिक से करीब तीन दशकों तक दूर रहने के बाद देबनाथ ने एक बार फिर से बैक हैंडस्प्रिंग को अपना जुनून बना लिया। केवल चार महीनों के अंदर ही वह लगातार 20 फ़्लिप करने में सक्षम हो गए। इसी से उन्हें विश्व रिकॉर्ड बनाने की प्रेरणा मिली।

27 साल बाद जिमनास्टिक्स में लौटने से लेकर इस साहसिक चुनौती को स्वीकार करने की देबनाथ की इच्छाशक्ति एक संदेश है कि उम्र महज एक संख्या है। देबनाथ कहते हैं कि यह प्रयास सिर्फ रिकॉर्ड बनाने को लेकर नहीं है बल्कि मेरा उद्देश्य यह साबित करना है कि आप हर परिस्थिति में अपने जुनून को हासिल कर सकते हैं और अपनी सीमाओं को बढ़ा सकते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितने साल के हैं और इस काम के लिए यह सही वक्त है या नहीं।

देबनाथ मार्लबोरो टाउनशिप के ही रहने वाले हैं। उनके इस इवेंट को देखने के लिए स्थानीय समुदाय और अन्य इलाकों से काफी संख्या में दर्शकों और फिटनेस के प्रति उत्साही लोग के जुटने की उम्मीद है। 

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?