ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

स्वाद के शौकीनों को अब एक क्लिक पर मिलेंगे अमेरिका में भारतीय व्यंजनों के ठिकाने

यह प्लैटफॉर्म भारतीय व्यंजनों की स्वादिष्ट और विविधता भरी दुनिया को एक जगह पर पेश करने का दावा करता है। यहां पर आपको न सिर्फ भारतीय खान-पान के ठिकानों का पता मिलेगा बल्कि भारतीय फूड्स की रेसिपी भी मिलेगी।

 अमेरिका में भारतीय व्यंजनों की जानकारी एक जगह पर मिल सकेगी।   अमेरिका में भारतीय व्यंजनों की जानकारी एक जगह पर मिल सकेगी। / Images: indianfoodtidbits.com

अमेरिका में रहते हैं और भारतीय खान-पान के शौकीन हैं, लेकिन मनपसंद व्यंजनों के मिलने की सही जगह पता न होने से मन मसोसकर रह जाते हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। भारतीय मूल के प्रकाश पीके कुंजीर ने Indian Food Tidbits नाम से एक ऑनलाइन प्लैटफॉर्म तैयार किया है, जहां पर आपको अमेरिका में इंडियन फूड के ठिकानों के बारे में जानकारी मिल सकेगी। 

यह प्लैटफॉर्म भारतीय व्यंजनों की स्वादिष्ट और विविधता भरी दुनिया को एक जगह पर पेश करने का दावा करता है। यहां पर आपको न सिर्फ भारतीय खान-पान के ठिकानों का पता मिलेगा बल्कि भारतीय फूड्स की रेसिपी भी मिलेगी, जिन्हें देखकर और पढ़कर आप खुद भी घर पर अलग अलग तरह की स्वादिष्ट चीजें बना सकेंगे। इतना ही नहीं, कुकिंग टिप्स और मसालों के बारे में जानकारी भी मिलेगी। 

इस पोर्टल पर चुनिंदा भारतीय व्यंजनों से जुड़े आर्टिकल, वीडियो और अन्य सामग्री भी मिलेगी। यहां पर आपको भारतीय रेस्तरांओं की प्रोफाइल, शेफ के इंटरव्यू, रिव्यू भी देखने को मिलेंगे। लोग ये भी देख सकेंगे कि उनके इलाके में कौन सा रेस्तरां भारत के किस खास व्यंजन की पेशकश कर रहा है। 

दावा है कि अमेरिका में स्थित भारतीय रेस्तरां इस पोर्टल से जुड़कर अपने विशिष्ट खान-पान की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा सकते हैं। अपना मेन्यू पेश कर सकते हैं। अपने व्यंजनों की विशेषताएं बता सकते हैं। अपने बारे में और भी तरह की जानकारियां दे सकते हैं। 

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?