ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

विवेक रामास्वामी के अभियान ने 2025 में जुटाए करीब 20 मिलियन डॉलर

संग्रह के आंकड़ों पर प्रतिक्रिया देते हुए रामास्वामी ने सोशल मीडिया पर लिखा- ऐतिहासिक स्तर के समर्थन के लिए आभारी हूं। अपने राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उत्सुक हूं।

विवेक रामास्वामी / File Pic

ओहायो के रिपब्लिकन गवर्नर पद के उम्मीदवार विवेक रामास्वामी के चुनाव प्रचार अभियान ने 2025 में लगभग 20 मिलियन डॉलर जुटाए। अभियान के मुताबिक इस राशि में साल की दूसरे छमाही में जुटाए गए 9.88 मिलियन डॉलर शामिल हैं, जबकि रामास्वामी द्वारा ओहायो के गवर्नर पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करने के तुरंत बाद फरवरी के अंत से जून के बीच 9.7 मिलियन डॉलर जुटाए गए थे।

अभियान ने कहा कि इन आंकड़ों में रामास्वामी द्वारा दिए गए किसी भी व्यक्तिगत योगदान को शामिल नहीं किया गया है। अभियान प्रबंधक जोनाथन इविंग ने कहा कि ओहायो में गवर्नर पद के चुनाव में इस स्तर का समर्थन देखने को नहीं मिलता। एक ही रिपोर्टिंग अवधि में 9.88 मिलियन डॉलर और चुनाव से ठीक एक साल पहले लगभग 20 मिलियन डॉलर जुटाना एक स्पष्ट संदेश देता है: विवेक के अभियान को ऐतिहासिक गति प्राप्त है जिसकी बराबरी कोई अन्य अभियान नहीं कर सकता।

अभियान के अनुसार, साल की पहली छमाही में जुटाई गई धनराशि ओहियो के इतिहास में किसी भी गवर्नर पद के उम्मीदवार द्वारा जुटाई गई सबसे बड़ी धनराशि है, जो 40,000 से अधिक व्यक्तिगत दानदाताओं के योगदान से संभव हुई है।

संग्रह के आंकड़ों पर प्रतिक्रिया देते हुए रामास्वामी ने सोशल मीडिया पर लिखा- ऐतिहासिक स्तर के समर्थन के लिए आभारी हूं। अपने राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उत्सुक हूं।
 



अभियान के अनुसार, रामास्वामी ने फरवरी 2025 के अंत में अपना अभियान शुरू करने के बाद से धन जुटाने के उद्देश्य से 112 अभियान कार्यक्रम आयोजित किए हैं। वर्ष की दूसरी छमाही में जुटाई गई 9.88 मिलियन डॉलर की धनराशि भी पूरी तरह से समर्थकों के योगदान से आई है।

बायोटेक उद्यमी और 2024 के पूर्व रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामास्वामी, 2026 के गवर्नर चुनाव में कार्यकाल सीमित होने के कारण ओहायो के गवर्नर माइक डेवाइन के उत्तराधिकारी बनने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से, ओहायो की पूर्व स्वास्थ्य निदेशक एमी एक्टन पार्टी का नामांकन चाहती हैं।

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in