ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ऑनलाइन दोस्ती करके दो लड़कियों से किया गंदा काम, भारतवंशी को 9 साल जेल

वेम्बली के थर्लबी रोड निवासी हिमांशु कोहेरो क्राउन कोर्ट ने रेप के दो मामलों में दोषी माना है।

 हिमांशु को सेक्स ऑफेंडर रजिस्टर में डाल दिया गया है।  हिमांशु को सेक्स ऑफेंडर रजिस्टर में डाल दिया गया है। / image : met.police.uk

लंदन में भारतीय मूल के एक शख्स को 9 साल की जेल की सजा सुनाई है। 42 वर्षीय हिमांशु मकवाना को दो लड़कियों के बलात्कार का दोषी ठहराया गया था। 

वेम्बली के थर्लबी रोड निवासी हिमांशु कोहेरो क्राउन कोर्ट ने रेप के दो मामलों में दोषी माना। उसे जिंदगी भर के लिए सेक्स ऑफेंडर रजिस्टर में डाल दिया गया है। उसे 4 साल के लिए अतिरिक्त लाइसेंस भी दिया गया है। 

मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने बताया कि मकवाना ने चार साल के अंतराल पर एक जैसे तरीकों से ये अपराध किए। वह सोशल मीडिया पर खुद को एक युवा शख्स के रूप में दिखाता था। इस तरह उसने लड़कियों को फुसलाकर मुलाकात की और वारदात को अंजाम दिया। 

ये भी पढ़ें : अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट ने तहव्वुर राणा की अर्जी खारिज की, अब चीफ जस्टिस से गुहार

2019 में मकवाना ने 18 वर्षीय एक लड़की से स्नैपचैट के जरिए संपर्क किया। महीनों तक ऑनलाइन चैटिंग के बाद उसने लड़की को मिलने बुलाया और एक ऑफिस की खाली बिल्डिंग में ले जाकर बलात्कार किया। लेकिन उस वक्त पुलिस संदिग्ध की पहचान नहीं कर पाई। 

अप्रैल 2023 में मकवाना ने फिर से स्नैपचैट के जरिए एक अन्य 16 साल की लड़की को फंसाया। खुद को 19 साल का लड़का बताकर उसने लड़की को स्कूल के बाहर मिलने के लिए बुलाया। उसका भरोसा जीतने के बाद वह उसे कार में एक खाली कमर्शियल प्रॉपर्टी में ले गया और बलात्कार किया।  

उस लड़की की शिकायत पर अगले दिन घटना की रिपोर्ट की गी। इसके बाद 27 नवंबर 2023 को मकवाना को गिरफ्तार कर लिया गया। एक गवाह ने अपराध में इस्तेमाल कार की तस्वीर खींच ली थी जिससे पुलिस को उसका पता लगाने में मदद मिली। उसकी डीएनए जांच ने 2019 के उस अनसुलझे मामले में भी इसकी पहचान कर दी।

हिमांशु मकवाना पर 22 दिसंबर 2023 में बलात्कार आरोप लगाकर सुनवाई हुई और दोषी ठहराया गया।

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?