ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

आत्महत्या रोकथाम के लिए राष्ट्रीय रणनीति में दो भारतीय अमेरिकी अहम भूमिका में

व्हाइट हाउस फैक्ट शीट के मुताबिक वर्ष 2022 में संयुक्त राज्य अमेरिका में 49,000 से अधिक लोगों ने आत्महत्या की।

 नीरा टंडन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की घरेलू नीति सलाहकार हैं। नीरा टंडन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की घरेलू नीति सलाहकार हैं। / Image : X@Neera Tanden

आज यानी 23 अप्रैल को व्हाइट हाउस द्वारा आत्महत्या रोकथाम के लिए नई राष्ट्रीय रणनीति की शुरुआत की जा रही है। इस रणनीति में दो भारतीय अमेरिकी नीरा टंडन और डॉ. विवेक मूर्ति ने अहम भूमिका निभाई है। टंडन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की घरेलू नीति सलाहकार हैं और मूर्ति अमेरिकी सर्जन जनरल हैं।

आत्महत्या रोकथाम के लिए 2024 की राष्ट्रीय रणनीति मानसिक स्वास्थ्य संकट से निपटने और ओवरडोज संकट को हराने के लिए राष्ट्रपति बाइडन-हैरिस एजेंडा प्राथमिकताओं का समर्थन करती है और बाइडन-हैरिस एजेंडा का प्रमुख स्तंभ हैं। रणनीति का अनावरण व्हाइट हाउस के एक कार्यक्रम में बाद में किया जाएगा।

रणनीति को लेकर नीरा टंडन का कहना है कि अमेरिकी लोगों के स्वास्थ्य में सुधार करना राष्ट्रपति बाइडन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है और इसमें पीड़ा को कम करने और आत्महत्या को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करना शामिल है।

टंडन ने कहा कि बाइडन-हैरिस प्रशासन ने हमारे मानसिक स्वास्थ्य संकट से निपटने और ओवरडोज महामारी को हराने के लिए कई प्रयास शुरू किए हैं। आज हमें आत्महत्या रोकथाम और संघीय कार्य योजना के लिए एक नई राष्ट्रीय रणनीति लॉन्च करने पर गर्व है। 

आत्महत्या एक गंभीर और बढ़ता हुआ सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट है। वर्ष 2022 में संयुक्त राज्य अमेरिका में 49,000 से अधिक लोग आत्महत्या से अपनी गंवा बैठे। हालांकि यह कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं है लेकिन अमेरिका में आत्महत्या से मृत्यु दर में इस वृद्धि से भारतीय-अमेरिकी भी प्रभावित हुए हैं।

अमेरिका के स्वास्थ्य और मानव सेवा सचिव जेवियर बेसेरा ने कहा कि आत्महत्या एक जटिल सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या है जो देश भर में हमारे दोस्तों, परिवार के सदस्यों, पड़ोसियों और समुदाय के सदस्यों को दुखद रूप से प्रभावित कर रही है। बेसेरा ने कहा कि बाइडन-हैरिस प्रशासन ने लगातार अमेरिकियों के स्वास्थ्य और कल्याण को प्राथमिकता दी है। 

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?