ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रम्प का ऐलान- सुनीता विलियम्स स्वस्थ होकर ओवल ऑफिस आएंगी, साथ होंगे अन्य यात्री

ट्रम्प ने फॉक्स न्यूज चैनल के द इंग्राहम एंगल को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि जब मैं कार्यालय आया (दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद) तो मैंने कहा- इलॉन हमें उन्हें बाहर (अंतरिक्ष से) निकालना होगा।

 भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की 9 माह बाद घर वापसी के बाद राष्ट्रपति ट्रम्प। भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की 9 माह बाद घर वापसी के बाद राष्ट्रपति ट्रम्प। / Screen shot : video interview on Fox News

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को कहा कि 9 महीने की देरी के बाद घर लौटीं भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुमिता विलियम्स और अन्य लोग पूरी तरह से ठीक होने के बाद ओवल ऑफिस आएंगे।

ट्रम्प ने सुनीता विलियम्स और उनके साथी अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर को वापस लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। गौरतलब है कि यात्री दल को पिछली गर्मियों में शुरू में अंतरिक्ष में केवल आठ दिन बिताने थे लेकिन वे नौ महीने तक वहीं फंसे रहे। अंतरिक्ष यात्रियों की धरती पर सफल वापसी के बाद राष्ट्रपति ट्रम्प ने इस सराहनीय उपलब्धि के लिए स्पेस एक्स के मालिक इलॉन मस्क की सराहना की।

ट्रम्प ने फॉक्स न्यूज चैनल के द इंग्राहम एंगल को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि जब मैं कार्यालय आया (दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद) तो मैंने कहा- इलॉन हमें उन्हें बाहर (अंतरिक्ष से) निकालना होगा। आपके पास रॉकेट जहाज है? कितने लोगों के पास रॉकेट है? और (पूर्व राष्ट्रपति जो) बाइडन ने उन्हें छोड़ दिया। उन्होंने उन्हें असहाय छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें : भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स 9 महीने बाद घर लौटीं

ट्रम्प ने आरोप लगाया कि बाइडन ने इन फंसे हुए अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि हम यह पहले भी कर सकते थे, लेकिन बाइडन ऐसा नहीं करना चाहते थे, क्योंकि जो कुछ हुआ उससे वे शर्मिंदा थे। इसलिए वे वहां थे। उन्हें कुछ दिनों के लिए वहां रहना था। वे कई महीनों तक वहां रहे। और अब वे वापस आ रहे हैं। 

एक सवाल के जवाब में ट्रम्प ने कहा कि वे अंतरिक्ष यात्रियों को व्हाइट हाउस में आमंत्रित करेंगे जब वे अंतरिक्ष में अपने लंबे प्रवास से पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे। 

ट्रम्प ने कहा कि सबसे पहले उन्हें बेहतर होना होगा। जब आप वहां होते हैं और आपकी मांसपेशियों में कोई खिंचाव नहीं होता है, आपके पास कोई गुरुत्वाकर्षण नहीं होता है, आप इस तरह से 1,000 पाउंड उठा सकते हैं। लिहाजा उन्हें बेहतर होना होगा। यह उनके लिए थोड़ा मुश्किल होने वाला है। यह आसान नहीं है। वे लंबे समय तक वहां रहेंगे। और जब वे ऐसा करेंगे, तो वे ओवल ऑफिस आएंगे। 

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?