ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

'फलों का राजा' अब न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी के Costco स्टोर्स में!

भारत का यह 14 मई 2026 से ब्रिजवॉटर, क्लिफ्टन, एडिसन, नॉर्थ ब्रून्सविक, प्रिंस्टन और यूनियन के Costco स्टोर्स में उपलब्ध होंगे।

 'फलों का राजा' 'फलों का राजा' / Courtesy Photo

भारतीय आम प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी! भारत के मशहूर केसर आम अब अमेरिका के ग्रेटर न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी क्षेत्र के कोस्टको (Costco) स्टोर्स में पहुंच रहे हैं। 

भारत के न्यूयॉर्क स्थित वाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि टेस्ट द किंग ऑफ फ्रूट्स यानि अब भारतीय मूल के लोग ही नहीं बल्कि अमेरिकी लोग भी भारत के फलों के राजा के असली स्वाद का आनंद ले सकेंगे। दूतावास द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 14 मई 2026 से ब्रिजवॉटर, क्लिफ्टन, एडिसन, नॉर्थ ब्रून्सविक, प्रिंस्टन और यूनियन के Costco स्टोर्स में उपलब्ध होंगे। 



क्यों खास है केसर आम?

गुजरात के गिर क्षेत्र में उगाया जाने वाला केसर आम अपनी मिठास, खुशबू और गहरे केसरिया रंग के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इसे भारत के सबसे प्रीमियम आमों में गिना जाता है।

भारत के लिए क्यों महत्वपूर्ण है ये?

यह सिर्फ आम की बिक्री नहीं बल्कि भारतीय कृषि, निर्यात और मेड इन इंडिया ब्रांड की वैश्विक पहचान का भी बड़ा संकेत है। अमेरिका जैसे बड़े बाजार में भारतीय आमों की बढ़ती मांग, भारत के किसानों और निर्यातकों दोनों के लिए अच्छी खबर मानी जा रही है। 

एक तरफ भारत दुनिया में अपनी आर्थिक और रणनीतिक पहचान मजबूत कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ भारतीय स्वाद और संस्कृति भी वैश्विक बाजारों में अपनी जगह बना रही है।

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?