ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

न्यूयॉर्क की फिजाओं में प्रभु राम की भक्ति और आध्यात्मिकता की बयार

रैली की शुरुआत हिक्सविले में पटेल ब्रदर्स से हुई। इसमें 150 कारों ने हिस्सा लिया। रैली बीच में हिक्सविले के एक गुरुद्वारे में रुकी। इस ऐतिहासिक क्षण का जश्न मनाने के लिए हिंदू, सिख, जैन और बुद्ध समुदाय के लोग थे। रैली में डीजे पर राम को समर्पित भजन बज रहे थे।

एक ट्रक पर 3 एलईडी लगाई गईं थीं जिनपर रामयण चल रही थी। / Image : Raj Bhayani

भारत से लेकर अमेरिका तक श्रीराम के आगमन का उत्साह है। भारत स्थित जन्मभूमि पर भव्य मंदिर में अभिषेक की उत्सव गूंज सात समंदर पार भी सुनी जा रही है। इसी क्रम में न्यूयॉर्क में सैकड़ों राम भक्तों ने अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के प्रति अपनी खुशी व्यक्त करने के लिए मंगल-मिलन किया। 

अयोध्या आयोजन के समर्थन में न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड के हिक्सविले में एक कार रैली का आयोजन किया गया। हिक्सविले न्यूयॉर्क में लॉन्ग आइलैंड पर नासाउ काउंटी में ऑयस्टर बे शहर के भीतर एक गांव है। यहां बड़ी संख्या में भारतीय आबादी रहती है।

आयोजक डॉ. राज भयानी ने बताया कि रैली की शुरुआत हिक्सविले में पटेल ब्रदर्स से हुई। इसमें 150 कारों ने हिस्सा लिया। रैली बीच में हिक्सविले के एक गुरुद्वारे में रुकी। इस ऐतिहासिक क्षण का जश्न मनाने के लिए हिंदू, सिख, जैन और बुद्ध समुदाय के लोग थे। रैली में डीजे पर राम को समर्पित भजन बज रहे थे। एक ट्रक पर 3 एलईडी लगाई गईं थीं जिनपर रामयण चल रही थी। बीच में अयोध्य स्थित भव्य राम मंदिर की छवियां भी दिखाई जा रही थीं। 

रैली में शामिल लगभग हरेक व्यक्ति ने सिर पर भगवा चुन्नी ओढ़ रखी थी जिसपर भगवान राम और हनुमान बने हुए थे। मौसम का सर्द मिजाज भी लोगों के उत्साह को रोक नहीं पा रहा था। कारों, झांकियों और एलईडी ट्रक के अलावा बच्चे भी रामायण के पात्रों यानी राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की वेशभूषा में थे। 

हिक्सविले की इस रैली के आयोजक डॉ. राज भयानी, मुकेश मोदी, डॉ. दीपक नंदी, मोहन वांचू, नवीन शाह, चिंटू पटेल, गैरी सिक्का और डॉ. नीता जैन थे। आयोजन समिति में सुनील हाली, गोबिंद भतीजा, प्रदीप टंडन, डॉ. उर्मिलेश आर्य, विमल गोयल, एरिक कुमार, कनक गोलिया, किशोर मलिक, हराहद भाई पटेल, विभूति झा, मोहिंदर तनेजा, डॉ. सतीश आनंद, डॉ. इंद्रपाल छाबड़ा और अजय पटेल शामिल थे। इस पूरे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आस्था टीवी और रेडियो जिंदगी पर किया गया। 
 

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in