ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

PM मोदी कनाडा समेत 3 देशों के दौरे पर, G-7 समिट में होंगे शामिल

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कनाडा, साइप्रस और क्रोएशिया के दौरे पर हैं। विदेश मंत्रालय ने बताया कि किन- किन मुद्दों को पीएम की विदेश यात्रा के दौरान चर्चा में प्रमुखता दी जाएगी।

 पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना  हुए  पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना हुए / PMO India X

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों कनाडा, क्रोएशिया और साइप्रस के दौरे पर हैं। भारत ने रवाना होने से पहले एक बयान में  उन्होंने अपनी इस यात्रा को अहम बताया। मोदी अपने विदेश कार्यक्रम का जिक्र करते हुए इस यात्रा का ऐतिहासिक बताया और कहा कि इसके जरिए द्विपक्षीय व्यापार, निवेश, सुरक्षा, प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में हमारे संबंधों का विस्तार करने तथा लोगों के बीच आदान-प्रदान को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों को प्रमुखता दी जाएगी। इस दौरान पीएम मोदी कनाडा में होने वाली G7 देशों के समिट में भी शामिल होंगे। 

भारत सरकार के बयान के मुताबिक, तीन देशों की यह यात्रा सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में भारत को उनके दृढ़ समर्थन के लिए भागीदार देशों को धन्यवाद देने और आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों से निपटने के लिए वैश्विक समझ को प्रेरित करने का भी अवसर है।

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?