ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

G7 वार्ता के बाद भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की रफ्तार तेज, अब दिल्ली में बैठकें

भारत और अमेरिका के बीच जो अंतरिम समझौते पर मुहर लगी थी, उस पर अंतिम फैसले के लिए दोनों पक्षों के बीच बातचीत तेज हो गई है।

 भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता के बीच पीयूष गोयल की सर्जियो गोर से मुलाकात।  भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता के बीच पीयूष गोयल की सर्जियो गोर से मुलाकात। / X@PiyushGoyal/File

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने हाल ही में फ्रांस में आयोजित G7 समिट के दौरान मुलाकात की थी। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने बताया कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय वार्ता के दौरान व्यापार, क्षेत्रीय सुरक्षा और गहरी आर्थिक साझेदारी के मुद्दों पर चर्चा हुई। 

भारत में अमेरिकी दूतावास ने राजदूत सर्जियो गोर का एक बयान साझा किया। गोर ने कहा कि दोनों नेताओं (पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप) ने G7 समिट के दौरान व्यापार, क्षेत्रीय सुरक्षा और गहरी आर्थिक साझेदारी को लेकर अहम बातचीत की।

यह भी पढ़ें: व्यापार वार्ता के लिए अमेरिकी प्रतिनिधि ग्रीर जा रहे हैं भारत

भारत और अमेरिका के बीच जो अंतरिम समझौते पर मुहर लगी थी, उस पर अंतिम फैसले के लिए दोनों पक्षों के बीच बातचीत तेज हो गई है। अमेरिका के 20वें व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर इस हफ्ते वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और दूसरे वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों से बातचीत के लिए भारत आएंगे। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि वह ग्रीर का स्वागत करने का इंतजार कर रहे हैं। वाशिंगटन और नई दिल्ली एक द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर बातचीत को आगे बढ़ाना चाहते हैं। दोनों पक्षों का कहना है कि समझौता लगभग पूरा हो गया है।

अमेरिकी राजदूत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि राजदूत ग्रीर का नई दिल्ली में स्वागत करने का इंतजार है। अमेरिका-भारत व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने के लिए मंत्री पीयूष गोयल के साथ कई सत्र शेड्यूल किए गए हैं।

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर के ऑफिस ने रविवार को बताया कि ग्रीर उज्बेकिस्तान जाने से पहले नई दिल्ली आएंगे। बयान के मुताबिक, ग्रीर केंद्रीय मंत्री गोयल और दूसरे सीनियर भारतीय अधिकारियों से मिलेंगे और "ऐतिहासिक अमेरिका-भारत संयुक्त बयान और अंतरिम समझौते पर चर्चा करेंगे। ग्रीर का यह दौरा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 13 फरवरी, 2025 को शुरू की गई बड़ी अमेरिका-भारत द्विपक्षीय व्यापार समझौता बातचीत का हिस्सा है।"

यह दौरा डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की हाल की बातों के बाद हो रहा है। राष्ट्रपति ट्रंप ने जी 7 समिट के दौरान नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद कहा था कि दोनों देश व्यापार समझौते पर पहुंचने के "बहुत करीब" हैं।

ग्रीर भारत के इस दौरे पर कितने दिनों के लिए भारत में हैं, इसे लेकर अमेरिका की ओर से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। नई दिल्ली के अपने दौरे के बाद ग्रीर ताशकंद जाएंगे, जहां उनका राष्ट्रपति प्रशासन के प्रमुख शावकत मिर्जियोयेव, सईदा मिर्जियोयेवा और उप प्रधानमंत्री जमशेद खोडजाएव से मिलने का कार्यक्रम है।

बयान में कहा गया कि राजदूत ग्रीर अपने समकक्षों के साथ ये सभी मीटिंग करेंगे, ताकि अमेरिका के साथ स्पष्ट, संतुलित और पारस्परिक व्यापार हासिल करने पर चर्चा की जा सके।


अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें न्यू इंडिया अब्रॉड
 

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?