ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

नोएडा में बनेगा माइक्रोसॉफ्ट का नया इंडिया डेवलपमेंट सेंटर, रखी गई नींव

माइक्रोसॉफ्ट इंडिया में अपना रिसर्च और डेवलपमेंट (R&D) बढ़ाना चाहता है, इसीलिए ये नया ऑफिस बन रहा है।

कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ को माइक्रोसॉफ्ट IDC के एमडी राजीव कुमार ने मोमेंटो प्रदान किया। / image provided

भारत में माइक्रोसॉफ्ट का नया नए इंडिया डेवलपमेंट सेंटर (IDC) उत्तर प्रदेश के नोएडा में खुलेगा। यहां सेक्टर 145 में IDC के लिए शिलान्यास किया गया। 

यह सेंटर करीब 15 एकड़ में फैला होगा। इसमें से 11 लाख वर्ग फीट में ऑफिस बनेगा। यहां पर कंप्यूटर की नई टेक्नोलॉजी, जैसे एआई, क्लाउड कंप्यूटिंग और सिक्योरिटी पर फोकस रहेगा। 

ये भी पढ़ें - महिला दिवस पर पीएम मोदी ने अनूठे तरीके से किया नारी शक्ति को सलाम

माइक्रोसॉफ्ट इंडिया में अपना रिसर्च और डेवलपमेंट (R&D) बढ़ाना चाहता है। इसी उद्देश्य से ये नया ऑफिस बनाया जा रहा है। नोएडा का यह ऑफिस अच्छे इंजीनियर्स के लिए रोजगार का साधन बनेगा और एआई समाधान प्रदान करेगा। 

सेंटर के शिलान्यास कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, माइक्रोसॉफ्ट IDC के एमडी प्रेसिडेंट राजीव कुमार और सरकार व नोएडा अथॉरिटी के कई बड़े अधिकारी शामिल हुए। 

कार्यक्रम में एमडी राजीव कुमार ने जिम्मेदार एआई इनोवेशन के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि ये नया ऑफिस भारत को टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। उन्होंने कहा कि ये नया ऑफिस भारत और दुनिया भर से अच्छे टैलेंट्स को आकर्षित करेगा और उन्हें एआई, क्लाउड और सिक्योरिटी पर नया काम करने का मौका देगा।

माइक्रोसॉफ्ट IDC के ऑफिस फिलहाल भारत के हैदराबाद, बेंगलुरु और नोएडा में हैं। इस तरह माइक्रोसॉफ्ट का सबसे बड़ा R&D सेंटर रेडमंड हेडक्वार्टर के बाहर अब भारत में है। ये नया ऑफिस माइक्रोसॉफ्ट के प्लान और उत्तर प्रदेश सरकार के टेक्नोलॉजी व इनोवेशन हब बनाने के सपने को पूरा करेगा।
 

Comments

Related