ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

भारतीय मिशन पर हमले के मामले में लंदन निवासी इंद्रपाल गाबा गिरफ्तार

19 और 22 मार्च, 2023 को लंदन में इंडिया हाउस के सामने दो बड़े हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए थे। 19 मार्च को प्रदर्शनकारियों के एक बड़े समूह ने भारतीय अधिकारियों पर हमला किया, उच्चायोग की इमारत को नुकसान पहुंचाया और भारतीय के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया था।

  भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) लंदन मिशन पर पिछले साल हुए हमलों की जांच कर रही है।  भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) लंदन मिशन पर पिछले साल हुए हमलों की जांच कर रही है। / Image : X@ NIA

लंदन में भारतीय मिशन पर हमलों की पड़ताल कर रही भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार मार्च 2023 में लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हुए हमले की जांच के तहत एनआईए द्वारा गैरकानूनी गतिविधियों के लिए गिरफ्तार किए गए एक व्यक्ति को पिछले साल पाकिस्तान से भारत में प्रवेश करते समय अटारी सीमा पर हिरासत में लिया गया था।

पश्चिमी लंदन के हाउंसलो निवासी इंद्रपाल सिंह गाबा को यूए (पी) अधिनियम की धारा 13(1), राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम की धारा 2 और राष्ट्रीय सम्मान अधिनियम की धारा 34 के तहत अपराध करने के लिए गुरुवार को भारत में गिरफ्तार किया गया। 

19 और 22 मार्च, 2023 को लंदन में इंडिया हाउस के सामने दो बड़े हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए थे। 19 मार्च को प्रदर्शनकारियों के एक बड़े समूह ने भारतीय अधिकारियों पर हमला किया, उच्चायोग की इमारत को नुकसान पहुंचाया और भारतीय के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया था।

घटनाओं के बाद एनआईए द्वारा दर्ज की गई रिपोर्टों के अनुसार 22 मार्च को प्रदर्शनकारियों ने भारत विरोधी नारे लगाए, भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का फिर से अपमान किया और गैरकानूनी तथा धमकी भरे व्यवहार में शामिल हुए।

जांच के सिलसिले में कई संदिग्धों से पूछताछ की गई और भारत के पंजाब और राजस्थान राज्यों में 31 स्थानों पर तलाशी लेने के बाद जब्ती की गई। एनआईए की एक जांच टीम ने लंदन का दौरा भी किया था।

इंद्रपाल सिंह गाबा समेत कई संदिग्धों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया था। सिंह को पिछले साल मार्च में अटारी सीमा पर हिरासत में लिया गया था जब वह पाकिस्तान से भारत में दाखिल हुआ। उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया और डेटा निकाला गया तथा उसका विश्लेषण किया गया। इसी आधार पर गाबा को गिरफ्तार किया गया है। 
 

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?