ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

दक्षिण भारत से श्रीलंका का संपर्क बढ़ा, इंडिगो शुरू करेगी डेली उड़ानें

यह नया एक्सक्लूसिव रूट दक्षिण भारत से श्रीलंका के उत्तरी प्रांत में स्थित ऐतिहासिक शहर जाफना में यात्रियों की बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए लॉन्च किया गया है।

  भारत के पांच शहरों से श्रीलंका के लिए इंडिगो की 60 से ज्यादा वीकली फ्लाइट्स हैं। भारत के पांच शहरों से श्रीलंका के लिए इंडिगो की 60 से ज्यादा वीकली फ्लाइट्स हैं। / Image - LinkedIn/ IndiGo airlines

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइंस इंडिगो ने दक्षिणी शहर तिरुचिरापल्ली (त्रिची) और श्रीलंका के जाफना के बीच डेली डायरेक्ट फ्लाइट्स शुरू करने की घोषणा की है। ये उड़ानें 30 मार्च से शुरू होंगी। 

यह नया एक्सक्लूसिव रूट दक्षिण भारत से श्रीलंका के उत्तरी प्रांत में स्थित ऐतिहासिक शहर जाफना में यात्रियों की बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए लॉन्च किया गया है। यह फ्लाइट बिजनेसमैन और पर्यटक दोनों को बेहतर विकल्प प्रदान करेगी।

इंडिगो के ग्लोबल सेल्स हेड विनय मल्होत्रा ने इसके बारे में बताते हुए कहा कि हमें श्रीलंका में अपनी मौजूदगी बढ़ाते हुए तिरुचिरापल्ली-जाफना रूट लॉन्च करने की खुशी है। चेन्नई-जाफना सर्विस की सफलता के बाद, यह नया कनेक्शन इस इलाके में हमारे नेटवर्क को और मजबूत करेगा। 

ये भी पढ़ें ः कंसास सिटी में भारतीय प्रवासियों के लिए लगेगा कांसुलर कैंप, जानें पंजीकरण समेत पूरी डिटेल

उन्होंने आगे बताया कि भारत के पांच शहर - बैंगलोर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई और तिरुचिरापल्ली से श्रीलंका के लिए इंडिगो की 60 से ज्यादा वीकली फ्लाइट्स हैं। हम अपने ग्राहकों को बेहतरीन एक्सेस, किफायती किराया और सुविधाएं देने के साथ ही ऑन टाइम और अच्छा अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

त्रिची के नाम से चर्चित तिरुचिरापल्ली तमिलनाडु का एक जीवंत शहर है। यह अपनी समृद्ध विरासत, आध्यात्मिक महत्व और औद्योगिक विकास के लिए मशहूर है। रॉकफोर्ट टेंपल और रंगनाथस्वामी मंदिर जैसे प्रतिष्ठित स्थलों के कारण यह शहर तीर्थयात्रियों और इतिहास प्रेमियों को आकर्षित करता है। 

त्रिची एक प्रमुख शैक्षणिक और औद्योगिक केंद्र भी है जहां एनआईटी त्रिची संस्थान और कई बड़े उद्योग स्थित हैं। अपने महत्वपूर्ण लोकेशन, इंटरनेशनल एयरपोर्ट और मजबूत अर्थव्यवस्था के साथ यह शहर दक्षिण भारत का एक प्रमुख गेटवे है।

इसी तरह जाफना श्रीलंका के उत्तर में स्थित एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध शहर है। यह अपनी तमिल विरासत, परंपराओं और त्योहारों के लिए मशहूर है। जाफना फोर्ट और नल्लूर कंदस्वामी कोविल जैसे प्रतिष्ठित स्थल यहां के इतिहास और संस्कृति की झलक देते हैं। 
 

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?