ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

भारतीय पर्यटकों को लुभा रहा अमेरिका, खर्च करने में भी सबसे आगे

एक हालिया रिपोर्ट की मानें तो अमेरिका घूमने आने वाले विदेशियों में भारतीयों का पांचवां नंबर है। भारत के लोग घूमने के साथ ही अमेरिका में दिल खोलकर खर्च भी करते हैं। 

 साल 2023 में अमेरिका में 17 लाख भारतीय पर्यटक आए। साल 2023 में अमेरिका में 17 लाख भारतीय पर्यटक आए। / साभार सोशल मीडिया

अमेरिका न सिर्फ रहने, बसने और नौकरी करने के लिहाज से भारतीयों में मशहूर है बल्कि घूमने के लिहाज से भी काफी आकर्षक है। एक हालिया रिपोर्ट की मानें तो अमेरिका घूमने आने वाले विदेशियों में भारतीयों का नंबर पांचवां है। भारत के लोग घूमने के साथ ही अमेरिका में दिल खोलकर खर्च भी करते हैं। 

ब्रांड यूएसए की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर स्टेसी मेलमैन के हवाले से एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत अब अमेरिका में पर्यटन का पांचवां सबसे बड़ा स्रोत बन चुका है। यही नहीं इसमें साल 2024 में 30 प्रतिशत बढ़ोतरी का भी अनुमान है। अमेरिका आने वाले भारतीय पर्यटकों में युवा और समृद्ध मध्यम वर्ग के लोग ज्यादा होते हैं। 

मेलमैन का कहना है कि अमेरिका में अन्य अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की तुलना में भारतीय पर्यटक औसतन ज्यादा खर्च करते है। अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों ने अमेरिका में यात्रा और पर्यटन संबंधी चीजों पर 173.9 अरब डॉलर की भारी भरकम रकम खर्च की। इसमें भारतीयों का हिस्सा काफी महत्वपूर्ण रहा। 

मेलमैन के मुताबिक, साल 2023 में अमेरिका में 17 लाख भारतीय पर्यटक आए थे और उन्होंने बाकी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के मुकाबले खर्च भी ज्यादा किया। खर्च के लिहाज से देखें तो जनवरी से अक्टूबर 2023 की अवधि में इससे पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 30% की वृद्धि हुई है। 

अमेरिका में भारतीय पर्यटकों में बढ़ोतरी की वजहों में वीजा में आसानी, बेहतर कनेक्टिविटी और पाक कला, खेल, साहसिक गतिविधियां, पर्यटन उत्पादों की पेशकश आदि शामिल रहे। 2023 में भारतीयों को 12 लाख नए वीजा जारी किए गए थे। ढाई लाख नए टूरिस्ट वीजा अपॉइंटमेंट भी खोले गए हैं। वीजा प्रोसेसिंग में लगने वाला वक्त घटाने के भी कई उपाय किए गए हैं। 


 

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?