ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

अमेरिका में एक और भारतीय छात्र की मौत, वजह पता नहीं, पुलिस बोली- कर रहे हैं जांच

इस साल की शुरुआत से ही अमेरिका में भारतीय और भारतीय मूल के छात्रों से जुड़ी मौतों के कई मामले सामने आ चुके हैं। उमा सत्य साईं गड्डे की मौत हाल ही में हुई मौतों की त्रासदियों की एक खौफनाक कड़ी है। इन घटनाओं ने अमेरिका में भारतीय समुदाय को गहराई से प्रभावित किया है।

न्यूयॉर्क में भारत के वाणिज्य दूतावास ने ओहियो के क्लीवलैंड में भारतीय छात्र उमा सत्य साईं गड्डे की मौत की पुष्टि की है। / @Matthew

अमेरिका के ओहियो में एक और भारतीय छात्र की मौत की घटना सामने आई है, लेकिन मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। न्यूयॉर्क में भारत के वाणिज्य दूतावास ने मौत की पुष्टि की है। दूतावास का कहना है कि स्थानीय एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच आगे बढ़ने पर मरने वाले छात्र के परिवार को अपडेट किया जाएगा।

भारत के महावाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि ओहियो के क्लीवलैंड में एक भारतीय छात्र उमा सत्य साईं गड्डे के दुर्भाग्यपूर्ण निधन से गहरा दुख हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दूतावास भारत में परिवार के संपर्क में है। भारतीय वाणिज्य दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उमा के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत भेजने सहित सभी संभव सहायता दी जा रही है।

इस साल की शुरुआत से ही अमेरिका में भारतीय और भारतीय मूल के छात्रों से जुड़ी मौतों के कई मामले सामने आ चुके हैं। उमा सत्य साईं गड्डे की मौत हाल ही में हुई मौतों की त्रासदियों की एक खौफनाक कड़ी है। इन घटनाओं ने अमेरिका में भारतीय समुदाय को गहराई से प्रभावित किया है।
इस साल मार्च में भारत के एक 34 साल के शास्त्रीय नर्तक अमरनाथ घोष की सेंट लुइस, मिसौरी में दुखद रूप से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

इसके अलावा हैदराबाद के रहने वाले 25 वर्षीय अब्दुल अराफात के अमेरिका के क्लीवलैंड इलाके से लापता होने की खबर सामने आई थी। फिरौती की मांग करने वाला फोन आने के बाद उनके परिवार ने अपने बेटे का पता लगाने में मदद के लिए विदेश मंत्रालय से संपर्क किया था। अराफात क्लीवलैंड विश्वविद्यालय से आईटी में अपनी मास्टर डिग्री हासिल करने के लिए मई 2023 में अमेरिका आए थे, लेकिन 7 मार्च से लापता हैं।

फरवरी में भारतीय छात्रों के साथ दो घटनाएं हुईं। पर्ड्यू विश्वविद्यालय के भारतीय मूल के अमेरिकी छात्र समीर कामथ (23) पांच फरवरी को इंडियाना में मृत पाए गए थे। इसके अलावा 41 साल के भारतीय मूल के आईटी इंजीनियर विवेक तनेजा पर 2 फरवरी को वाशिंगटन में एक रेस्तरां के बाहर जानलेवा हमला किया गया था। विवेक तनेजा रेस्तरां के बाहर बेहोश हालात में मिले थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in