ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

भारतीय PM मोदी को नामीबिया में सर्वोच्च नागरिक सम्मान, रिश्तों का नया अध्याय शुरू

पीएम मोदी ने बताया कि दोनों देशों ने ऊर्जा, पेट्रोकेमिकल्स और व्यापार को और मजबूत करने के तरीके तलाशने पर चर्चा की।

 नामीबिया की राष्ट्रपति के साथ पीएम मोदी नामीबिया की राष्ट्रपति के साथ पीएम मोदी / x/@narendramodi

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुधवार को नामीबिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशियंट वेलविचिया मिराबिलिस’ (The Order of the Most Ancient Welwitschia Mirabilis) से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें नामीबिया की राष्ट्रपति डॉ. नेतुम्बो नांदी-नडाइत्वाह (Netumbo Nandi-Ndaitwah) ने विंडहोक स्थित स्टेट हाउस में प्रदान किया। नामीबिया दौरे में पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों से भी मुलाकात की।

पीएम मोदी को दिया गया यह पुरस्कार वर्ष 1995 में शुरू किया गया था और इसका नाम नामीबिया की रेगिस्तानी मिट्टी में पाई जाने वाली एक दुर्लभ और दीर्घायु वनस्पति वेलविचिया मिराबिलिस पर रखा गया है, जो लचीलापन, दीर्घायु और वहां की जनता की आत्मा का प्रतीक मानी जाती है। यह पीएम मोदी को मिला 27वां अंतरराष्ट्रीय नागरिक सम्मान है और इस वर्तमान दौरे का चौथा पुरस्कार है।

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?