ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस ने कहा, भारत में निष्पक्ष व स्वतंत्र चुनाव वक्त की जरूरत

आईओसी ने एनआरआई समुदाय की तरफ से भारत सरकार की हो रही आलोचना का मुंह बंद करने के लिए ओसीआई कार्ड को हथियार की तरह से इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और इस पर हैरान जताई।

(बाएं से दाएं) राजीव गौड़ा, जॉर्ज अब्राहम, आरती कृष्णा, एमएम हुसैन, वीरेंद्र वशिष्ठ और जॉम सैमुअल। / Image : IOC

भारत में लोकसभा चुनाव के बीच भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जुड़ी इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (आईओसी) ने देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की जरूरत पर जोर दिया है। 

सैम पित्रोदा के नेतृत्व वाली इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का कहना है कि वह भारत में पर्ची वाली ईवीएम के जरिए चुनाव कराने के इच्छुक लोगों की इच्छा का समर्थन करती है। हम चाहते हैं कि पारदर्शिता के लिए हर ईवीएम के साथ वीवीपीएटी (मतदान पर्ची) रखी जाए। इसके के लिए हम अपना अभियान जारी रखेंगे। 

आईओसी ने भारतीय संविधान को स्थिरता व ताकत प्रदान करने वाली संस्थाओं को कथित तौर पर नष्ट करने का आरोप लगाते हुए गंभीर चिंता व्यक्त की है। उसका कहना है कि भारत के नागरिकों को जाति, पंथ, भाषा, धर्म या क्षेत्र की परवाह किए बिना लोकतंत्र, स्वतंत्रता और समान न्याय की गारंटी के लिए यह जरूरी है।

सैम पित्रोदा की संस्था का कहना है कि हम नागरिक समाज और संबंधित संस्थानों पर हमले से बहुत चिंतित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सार्वजनिक हित की सेवा में जुटे ऐसे संस्थानों पर दबाव डालने और धमकाने के लिए व्यवस्था का इस्तेमाल किया जा रहा है।

आईओसी ने एनआरआई समुदाय की तरफ से भारत सरकार की हो रही आलोचना का मुंह बंद करने के लिए ओसीआई कार्ड को हथियार की तरह से इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और इस पर हैरान जताई। उसका कहना है कि राजनीतिक आलोचना को भी राष्ट्र विरोध के तौर पर पेश किया जा रहा है, जो बिल्कुल गलत है।

कांग्रेस के विदेशी सहयोगी संगठन का आरोप है कि भारत में अल्पसंख्यकों और उनसे जुड़े संस्थानों को वर्तमान शासन द्वारा निशाना बनाया जा रहा है ताकि अपने घृणित राजनीतिक एजेंडे को पूरा किया जा सके। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं।

बता दें कि इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (IOC) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) से संबद्ध संगठन है। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस विभिन्न देशों में रहने वाले  भारतीय डायस्पोरा की चिंताओं और हितों पर ध्यान केन्द्रित करता है। यह डायस्पोरा के बीच कांग्रेस के मूल्यों और नीतियों को बढ़ावा देने में भी भूमिका निभाता है।

Comments

Related