ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ह्यूस्टन में नेपाली छात्रा की गोली मारकर हत्या, भारतीय मूल का शख्स गिरफ्तार

मूना पांडेय ह्यूस्टन कम्युनिटी कॉलेज की छात्रा थीं। सोमवार को स्थानीय समयानुसार शाम को अपार्टमेंट में उनका शव मिला था। उन्हें गोलियां लगी थीं।

 मूना पांडेय (दाएं) की हत्या के आरोप में पुलिस ने बॉबी सिंह शाह को गिरफ्तार किया है। मूना पांडेय (दाएं) की हत्या के आरोप में पुलिस ने बॉबी सिंह शाह को गिरफ्तार किया है। / Images: X @houstonpolice/ GoFundme.com

अमेरिका के ह्यूस्टन में एक नेपाली स्टूडेंट की हत्या के आरोप में भारतीय मूल के शख्स को गिरफ्तार किया गया है। बॉबी सिंह शाह पर 21 वर्षीय मूना पांडेय की हत्या का आरोप है। आरोप है कि लूटपाट की कोशिश के दौरान मूना की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, मूना पांडेय ह्यूस्टन कम्युनिटी कॉलेज की छात्रा थीं। सोमवार को स्थानीय समयानुसार शाम को अपार्टमेंट में उनका शव मिला था। उन्हें गोलियां लगी थीं। मूना इसी अपार्टमेंट में रहती थीं। पड़ोसियों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। उस समय तक मूना की मौत हो चुकी थी। 

घटना के दो दिन बाद पुलिस ने अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर बॉबी शाह की फोटो जारी करके लोगों से मदद मांगी थी। इसके एक दिन बाद बॉबी को ट्रैफिक पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया। बॉबी पर हत्या का आरोप लगाया गया है। 

मूना पांडेय 2021 में नेपाल से ह्यूस्टन कम्युनिटी कॉलेज में पढ़ाई के लिए आई थीं। मौत से कई दिन पहले से उनका अपने परिवार से संपर्क नहीं हो पा रही था। ह्यूस्टन में नेपाली एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं ने नेपाली दूतावास से संपर्क करके मूना की मां की अमेरिकी यात्रा का बंदोबस्त करने की अपील की है। 

मूना के अंतिम संस्कार और उनके परिवार की आर्थिक मदद के लिए गो फंड मी पर एक पेज भी बनाया गया है। बताया जा रहा है कि इसमें 30 हजार डॉलर की रकम इकट्ठा हो चुकी है। इस रकम से मूना की मां की अमेरिका यात्रा का इंतजाम किया जाएगा ताकि वह अपनी बेटी के अंतिम संस्कार में शामिल हो सकें। 


 

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?