ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

विवाह धोखाधड़ी: भारतीय नागरिक दोषी, ग्रीन कार्ड के लिए रची थी साजिश

भारतीय नागरिक ने विवाह धोखाधड़ी मामले में दोष स्वीकर कर दिया है। यू.एस. नागरिकता एवं आव्रजन सेवाओं ने बुधवार को बताया कि एक भारतीय नागरिक ने विवाह धोखाधड़ी योजना में दोष स्वीकार किया है, जिसका उद्देश्य धोखाधड़ी से ग्रीन कार्ड प्राप्त करना था।

 कॉन्सेप्ट इमेज कॉन्सेप्ट इमेज / Shutter Stock

रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिम वर्जीनिया में अवैध रूप से रह रहे 29 वर्षीय भारतीय नागरिक आकाश प्रकाश मकवाना को जेल की सजा और आर्थिक जुर्माना भुगतना पड़ सकता है तथा उसे संयुक्त राज्य अमेरिका से निष्कासित भी किया जा सकता है। उसे 26 सितंबर को सजा सुनाई जाएगी।

मामला वर्ष 2019 का है। भारतीय मूल के आकाश प्रकाश जे-1 गैर-आप्रवासी वीजा पर संयुक्त राज्य अमेरिका गए थे। अदालत के दस्तावेजों के अनुसार, मकवाना वीजा अवधि एक साल बाद समाप्त हो गई। लेकिन वे भारत वापस नहीं आए। मामले में अभियोजकों ने आरोप लगाया कि अपने वीजा की अवधि समाप्त होने के बावजूद, वह यू.एस. में रहना जारी रखा तथा देश में रहने के लिए धोखाधड़ी की योजना बनाना शुरू कर दिया।

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?