ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

चलती मालगाड़ी से उतरते देखा तो चौक गए अधिकारी, अवैध रूप से US में एंट्री पर चार अरेस्ट

चारों जल्दबाजी में घटनास्थल से भागने लगे, जिससे एक महिला घायल हो गई। चोट लगने के कारण महिला दौड़ नहीं पा रही थी। बाद में पुलिस ने पीछा करते हुए सभी को पकड़ लिया। जांच के दौरान मालूम चला कि ये सभी बिना दस्तावेज के गैर नागरिक हैं।

  यूएस बॉर्डर पैट्रोल ने जिन चार लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें एक महिला भी शामिल है।  यूएस बॉर्डर पैट्रोल ने जिन चार लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें एक महिला भी शामिल है। / buffaloah.com

अमेरिका में अवैध तरीके से प्रवेश करने के आरोप में तीन भारतीय नागरिक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यूएस बॉर्डर पैट्रोल ने जिन चार लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें एक महिला भी शामिल है। दरअसल, 12 मार्च को बफेलो में अंतरराष्ट्रीय रेल मार्ग पुल पर एक नजारा देखकर अधिकारी हैरान हो गए। स्टेशन पर तैनात बॉर्डर पैट्रोल एजेंटों ने इन चार लोगों को एक चलती मालगाड़ी से उतरते देखा।

इनमें से तीन लोग जल्दबाजी में घटनास्थल से भाग गए, जिससे एक महिला घायल हो गई। चोट लगने के कारण महिला दौड़ नहीं पा रही थी और पुलिस को करीब आते देख उनलोगों ने महिला को अकेले छोड़ दिया। हालांकि, पुलिस ने पीछा करते हुए सभी को पकड़ लिया। जांच के दौरान मालूम चला कि ये सभी बिना दस्तावेज के गैर नागरिक हैं। महिला और दो पुरुष भारतीय मूल के हैं, जबकि तीसरा व्यक्ति डोमिनिकन गणराज्य का था।

अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा अधिकारियों की त्वरित प्रतिक्रिया ने सुनिश्चित किया कि घायल महिला को स्थानीय चिकित्सा केंद्र में तेजी से ले जाने से पहले तत्काल चिकित्सा सुविधा दी जाए। दोनों भारतीय और तीसरे व्यक्ति को निर्वासित किया जा रहा है और उन्हें बटाविया संघीय हिरासत केंद्र में रखा गया है। उनके खिलाफ आव्रजन और राष्ट्रीयता अधिनियम की धारा 212 और 237 के तहत आरोप लगाए गए हैं। इस बीच, घायल महिला का इलाज किया जा रहा है।

अमेरिकी सीमा गश्ती बफेलो सेक्टर की देखरेख करने वाले मुख्य गश्ती एजेंट थॉमस जी मार्टिन ने इन प्रयासों की प्रशंसा की है। मार्टिन ने कहा कि यह एक बड़ा उदाहरण है कि कैसे हमारे सीमा गश्ती एजेंट, सीबीपी अधिकारी और कानून प्रवर्तन भागीदार पश्चिमी न्यूयॉर्क क्षेत्र की रक्षा के लिए अथक प्रयास करते हैं।

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?