ADVERTISEMENTs

भारतीय-अमेरिकी अजय पटेल वर्ल्ड एजुकेशन सर्विसेज के न्यासी बोर्ड में शामिल

नये सदस्यों को शामिल करने की घोषणा करते हुए WES बोर्ड के अध्यक्ष ऑड्रे हेंडली ने कहा कि हमें अपने बोर्ड में फैंटा, टॉमस और अजय का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। ये सभी समाज के अत्यधिक सम्मानित नायक हैं।

अजय पटेल 2020 से वैंकूवर कम्युनिटी कॉलेज के अध्यक्ष हैं। / Image: Vancouver Community College website

न्यूयॉर्क स्थित गैर-लाभकारी संस्था वर्ल्ड एजुकेशन सर्विसेज (WES) ने भारतीय-अमेरिकी अजय पटेल को अपने न्यासी बोर्ड में शामिल किया है। पटेल की सेवाएं पिछले माह शुरू हो गई हैं। उनके साथ फैंटा अव और टॉमस चामोरो-प्रेमुजिक को भी बोर्ड में नियुक्त किया गया है।

नये सदस्यों को शामिल करने की घोषणा करते हुए WES बोर्ड के अध्यक्ष ऑड्रे हेंडली ने कहा कि हमें अपने बोर्ड में फैंटा, टॉमस और अजय का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। ये सभी समाज के अत्यधिक सम्मानित नायक हैं। हरेक के पास WES के बहुआयामी और गतिशील क्रियाकलापों के लिए पर्याप्त अनुभव, दृष्टि और प्रतिबद्धता है। हम WES के भविष्य को नया स्वरूप देने में मदद करने के लिए इन सबके साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं। 

भारतीय-अमेरिकी श्री पटेल की नियुक्ति को लेकर WES के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और कार्यकारी निदेशक एस्तेर टी. बेंजामिन ने कहा कि कनाडा की उत्तर-माध्यमिक स्तर की शिक्षा में पटेल का दूरदर्शी नेतृत्व निस्संदेह हमारे संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। उनकी रणनीतिक दृष्टि और समर्पण WES को लगातार विकास और सफलता की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

अपनी नई भूमिका को लेकर उत्साहित पटेल ने कहा मुझे भरोसा है कि सबके साथ मिलकर हम WES के लिए बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे और विश्व शिक्षा समुदाय में एक अर्थपूर्ण अंतर कायम करेंगे। 

पटेल 2020 से वैंकूवर कम्युनिटी कॉलेज के अध्यक्ष हैं। वह पहली बार मई 2019 में उद्यम और अंतर्राष्ट्रीय विकास उपाध्यक्ष के रूप में कॉलेज में शामिल हुए। उनके पास छात्रों, कर्मचारियों और शिक्षा समुदाय की उत्कृष्ट सेवा का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है।

वैंकूवर कम्युनिटी कॉलेज में शामिल होने से पहले पटेल ने लंगारा कॉलेज में विकास (बाहरी) उपाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं। वहां उन्होंने कॉलेज के विकास, संचार और विपणन, सतत अध्ययन, संस्थागत अनुसंधान, अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा और लंगारा फाउंडेशन का नेतृत्व किया।
 

Comments

Related