ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

एप्पल आईफोन के उपकरण बनाने वाले टाटा प्लांट में लगी आग की जांच करेगा भारत

एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि होसुर शहर के संयंत्र में आग रसायनों के भंडारण के लिए इस्तेमाल होने वाले क्षेत्र में लगी।

 टाटा संयंत्र में 28 सितंबर को लगी थी आग।  टाटा संयंत्र में 28 सितंबर को लगी थी आग। / Reuters

भारतीय प्रशासन तमिलनाडु में एप्पल आईफोन के लिए उपकरण बनाने वाली टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स फैक्ट्री में 28 सितंबर को लगी आग के कारणों की फोरेंसिक जांच शुरू करेगा। दक्षिण भारतीय राज्य के एक अधिकारी ने यह जानकारी साझा की है। 

मामले की पुख्ता जानकारी रखने वाले दो लोगों का कहना है कि फैक्ट्री को 30 सितंबर तक उत्पादन फिर से शुरू करने के लिए राज्य सरकार की अनुमति मिलने की संभावना नहीं है। जिस दिन हादसा हुआ उस दिन रविवार के कारण साप्ताहिक अवकाश था।

जब इस बारे में कुछ जानकारी चाही तो टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और एप्पल ने अनुरोधों का कोई जवाब नहीं दिया। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने पहले कहा था कि कंपनी अग्निकांड की जांच कर रही है और कर्मचारियों और अन्य हितधारकों की सुरक्षा के लिए कदम उठाएगी।

यह घटना हाल के वर्षों में भारत में एप्पल आपूर्तिकर्ताओं को प्रभावित करने वाली नवीनतम घटना है, जहां अमेरिकी कंपनी चीन से परे अपनी आपूर्ति श्रृंखला में विविधता ला रही है और जिसे वह एक विकास बाजार के रूप में देखती है।

एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि होसुर शहर स्थित संयंत्र में आग रसायनों के भंडारण के लिए इस्तेमाल होने वाले क्षेत्र में लगी थी। जिला प्रशासनिक अधिकारी केएम सरयू ने कहा कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है और बुझा दिया गया है। धुआं भी बंद हो गया है। 

सरयू ने कहा कि अब हम जांच शुरू कर सकते हैं। राज्य की राजधानी चेन्नई से एक फोरेंसिक टीम भेजी गई है। यह स्पष्ट नहीं है कि आग ने आसपास की इमारतों को प्रभावित किया है या नहीं। एक इमारत में इस साल के अंत तक आईफोन असेंबल करना शुरू कर दिया जाएगा।

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?