ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

साइबर सिक्योरिटी में भारत ने हासिल किया महत्वपूर्ण मुकाम, बाकी देशों के लिए बना रोल मॉडल

भारत ने ग्लोबल साइबर सिक्योरिटी इंडेक्स (जीसीआई) 2024 में टॉप टियर यानी टियर-1 दर्जा प्राप्त किया है। इसी के साथ भारत ‘रोल मॉडल’ देशों की श्रेणी में आ गया है।

 अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू) द्वारा प्रकाशित ग्लोबल साइबर सिक्योरिटी इंडेक्स ने भारत को टियर 1 दर्जा मिला है।। अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू) द्वारा प्रकाशित ग्लोबल साइबर सिक्योरिटी इंडेक्स ने भारत को टियर 1 दर्जा मिला है।। / X @ITU

भारत ने साइबर सिक्योरिटी में एक महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया है। भारत ने ग्लोबल साइबर सिक्योरिटी इंडेक्स (जीसीआई) 2024 में टॉप टियर यानी टियर-1 दर्जा प्राप्त किया है। इसी के साथ भारत ‘रोल मॉडल’ देशों की श्रेणी में आ गया है, जो वैश्विक स्तर पर साइबर सुरक्षा प्रयासों के प्रति सरकार की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

भारत सरकार के संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की तरफ से पीआईबी पर जारी बयान में बताया गया कि अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू) द्वारा प्रकाशित ग्लोबल साइबर सिक्योरिटी इंडेक्स में भारत ने 100 में से 98.49 स्कोर किया है। 

जीसीआई-2024 ने पांच पॉइंट्स पर राष्ट्रीय प्रयासों का मूल्यांकन करके ये रैंकिंग तैयार की है। इनमें कानूनी, तकनीकी, संगठनात्मक, क्षमता विकास और सहयोग शामिल हैं।  व्यापक प्रश्नावली में 83 प्रश्न शामिल हैं, जो हर देश के साइबर सिक्योरिटी इकोसिस्टम का विस्तृत मूल्यांकन करते हैं।

जीसीआई-2024 में दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली नोडल एजेंसी की भूमिका निभाई। संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया ने इस उपलब्धि को भारत के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह शानदार उपलब्धि साइबर सुरक्षा के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता दर्शाती है और भारत के दूरसंचार क्षेत्र में उल्लेखनीय तरक्की को उजागर करती है।

बयान में बताया गया कि भारत का साइबर सुरक्षा में बेहतर प्रदर्शन सरकार द्वारा साइबर रेजिलिएंस बढ़ाने और साइबर क्राइम के लिए कानूनी ढांचे व साइबर सिक्योरिटी मानक स्थापित करने के लिए शुरू की गई पहलों और उपायों से प्रेरित है। देश की कानूनी संस्थाएं साइबर सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने और साइबर अपराध से लड़ने के लिए अच्छी तरह से तैयार हैं। 

जीसीआई-2024 में टियर-1 पर भारत की छलांग देश की उन्नत साइबर सुरक्षा प्रतिबद्धताओं का स्पष्ट संकेत है। यह उपलब्धि न सिर्फ अपने डिजिटल डोमेन को सुरक्षित करने के लिए भारत सरकार के समर्पण को दर्शाती है बल्कि अन्य देशों के लिए एक मानक भी स्थापित करती है। दूरसंचार मंत्रालय वैश्विक मंच पर अपने डिजिटल इकोसिस्टम को सुरक्षित करने में देश के प्रयासों का नेतृत्व कर रहा है।

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?