ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

सऊदी अरब में दर्दनाक हादसे में 9 भारतीयों की मौत, जयशंकर ने दुख जताया

यह हादसा सऊदी अरब के जिजान के पास हुआ, जो यमन सीमा के नजदीक है। ये लोग बस में बैठकर दक्षिणी पोर्ट से जिजान जा रहे थे, तभी हादसा हो गया।

 जिस बस में भारतीय सवार थे, उसकी एक अन्य वाहन से भीषण टक्कर हो गई। जिस बस में भारतीय सवार थे, उसकी एक अन्य वाहन से भीषण टक्कर हो गई। / image : unsplash

सऊदी अरब में एक दर्दनाक हादसे में नौ भारतीयों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। ये सड़क दुर्घटना जीजान शहर के पास हुई। जेद्दाह स्थित भारतीय मिशन ने बुधवार को यह जानकारी दी। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी घटना पर दुख जताया है।

जेद्दाह स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने एक्स पर संदेश में लिखा कि सऊदी अरब के पश्चिम में जीजान के पास एक सड़क दुर्घटना में नौ भारतीय नागरिकों की दुखद मृत्यु पर हम गहरा शोक व्यक्त करते हैं। हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। 

भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर ने सोशल मीडिया पर संदेश में कहा कि सऊदी अरब में हुई दुर्घटना में जानमाल के नुकसान से हमें दुख हुआ है। मैंने जेद्दाह में हमारे महावाणिज्यदूत से बात की है, जो पीड़ित परिवारों के संपर्क में हैं। इस दुखद स्थिति में वह अपना पूर्ण सहयोग प्रदान कर रहे हैं।



यह हादसा रविवार को सऊदी अरब के जिजान के पास हुआ, जो यमन सीमा के नजदीक है। ये लोग बस में बैठकर दक्षिणी पोर्ट से जिजान जा रहे थे। ​उसी समय एक अन्य वाहन से बस की भीषण टक्कर हो गई। इस घटना में भारत के नौ और नेपाल तथा घाना के छह मजदूरों की मौत हो गई। 11 घायलों में तेलंगाना के दो लोग भी हैं। 

जेद्दाह स्थित भारत का महावाणिज्य दूतावास पूरी सहायता प्रदान कर रहा है और अधिकारियों व परिवारों के संपर्क में है। हम घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हैं। जानकारी हासिल करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 8002440003 (टोल फ्री), 0122614093, 0126614276, 0556122301 (वॉट्सएप) भी जारी किए हैं।

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?