// Automatically get the user's location when the page loads window.onload = function() { getLocation(); }; navigator.geolocation.getCurrentPosition(function(position) { // Success logic console.log("Latitude:", position.coords.latitude); console.log("Longitude:", position.coords.longitude); }); function getLocation() { if (navigator.geolocation) { navigator.geolocation.getCurrentPosition(function(position) { var lat = position.coords.latitude; var lon = position.coords.longitude; $.ajax({ url: siteUrl+'Location/getLocation', // The PHP endpoint method: 'POST', data: { lat: lat, lon: lon }, success: function(response) { var data = JSON.parse(response); console.log(data); } }); }); } }
विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने देश के बाहर भारतीय नागरिकों पर हमलों की जानकारी दी है। / X @KVSinghMPGonda
साल 2023 में भारतीय नागरिकों पर विदेशों में कितने अपराध किए गए, इसके बारे में विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है। इसके मुताबिक, पिछले साल 86 भारतीयों पर हमले हुए या हत्याएं की गईं।
भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया कि अमेरिका में इस तरह की सबसे ज्यादा 12 घटनाएं हुई थीं। इसके बाद कनाडा, यूनाइटेड किंगडम और सऊदी अरब में 10-10 घटनाएं हुईं। ये भी बताया कि इन मामलों में गिरफ्तार या दोषी ठहराए गए लोगों और उनकी सजा के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।
विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने संसद में कहा कि विदेशों में भारतीयों की सुरक्षा सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। हमारे मिशन और पोस्ट ऐसी अप्रिय घटनाओं पर बारीक नजर रखते हैं। उन्हें संबंधित देश के अधिकारियों के सामने तुरंत उठाया जाता है ताकि सही से जांच होकर अपराधियों को सजा मिल सके।
भारतीयों और हिंदुओं को लक्षित करने वाले घृणा अपराधों का जिक्र करते हुए मंत्रालय ने कहा कि सरकार विदेशों में भारतीयों के जीवन को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि के प्रति सतर्क रहती है और उनके हितों की रक्षा के लिए हरसंभव उपाय करती है।
उन्होंने कहा कि भारतीय मिशन और पोस्ट जरूरत के मुताबिक कॉन्सुलर हेल्प प्रदान करते हैं। भारतीय नागरिकों के लिए चौबीस घंटे हेल्पलाइन भी संचालित की जा रही है। बताया गया कि जरूरत पड़ने पर नागरिकों के मुद्दों को उच्चतम स्तर भी उठाया जाता है।
मंत्रालय ने भारतीयों के खिलाफ अपराधों में गिरफ्तारियों या दोषसिद्धि की देश-वार या घटना-वार सूची साझा नहीं की है। हालांकि नागरिकों की समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और संवाद के महत्व को रेखांकित किया है।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
Comments
Start the conversation
Become a member of New India Abroad to start commenting.
Sign Up Now
Already have an account? Login